Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: भारत ने 7 विकेट से दूसरा टेस्ट, दिल्ली में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ

India vs West Indies 2nd Test Day 5 Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में विंडीज को 7 विकेट से हराया, जहां 121 रन का लक्ष्य पांचवें दिन हासिल किया गया। केएल राहुल ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

 

By Priyanka Joshi Mon, 13 Oct 2025 03:17 PM (IST)
IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: वेस्टइंडीज का दिल्ली में होगा सूपड़ा साफ

 IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: वेस्टइंडीज का दिल्ली में होगा सूपड़ा साफ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 2nd Test Day 5 Live Score Updates: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया ने आज यानी 14 अक्टूबर को दूसरे टेस्ट में विंडीज को 7 विकेट से हराया। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

दिल्ली टेस्ट में भारत को जीत के लिए 121 रन का टारगेट मिला था, जिसे पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। केएल राहुल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके बल्ले से नाबाद 58 रन निकले। वहीं, साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। 

चौथे दिन के खेल में फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत ने 518 और वेस्टइंडीज ने 248 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली थी, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए थे।

14 Oct 202510:34:45 AM

IND vs WI 2nd Test Live Score: भारत ने 7 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। शुभमन गिल ने पहली बार टेस्ट कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को शाही जीत दिलाई।

14 Oct 202510:19:37 AM

IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: साई सुदर्शन आउट

29वें ओवर में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने शाई होप के हाथों कैच कराया।

 

 

14 Oct 20259:48:23 AM

IND vs WI 2nd Test Live Score Day 5: वॉरिकन के ओवर में बने 5 रन

पारी के 23वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/1 रहा। केएल राहुल (30*) और साई सुदर्शन (33*) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब 50 रन की जरूरत है।

14 Oct 20259:38:36 AM

IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। केएल राहुल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है। पांचवें दिन के खेल में पहला  ओवर रोस्टन चेज करने आए। इस ओवर में 2 रन ही बने। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/1 रहा। अब भारत को जीत के लिए 56 रन की दरकार है।

14 Oct 20259:10:15 AM

IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score: आज दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। आज टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रन चाहिए। टीम क 9 विकेट अभी बचे हुए हैं। चौथे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 63/1 का स्कोर बनाया। केएल राहुल (25*) और साई सुदर्शन (30*) अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे।

13 Oct 20255:05:05 PM

IND vs WI Live Score: भारत ने स्टंप्स तक बनाए 63 रन

भारतीय टीम ने चौथे दिन के खेल में दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए।  केएल राहुल (25*) और साई सुदर्शन (30*) रन बनाकर नाबाद लौटे। पांचवें दिन यानी 14 अक्टूबर को भारत को जीत के लिए 58 रन बनाने होंगे। 

13 Oct 20254:53:44 PM

IND vs WI LiveScore: भारत को जीत के लिए 66 रन की दरकार

चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 16 ओवर के खेल तक 50 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन (28) और केएल राहुल (19) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। जीत के लिए भारत को खबर लिखे जाने तक 66 रन चाहिए

13 Oct 20254:02:10 PM

IND vs WI Live Score: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जोमेल वॉरिकन ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत में ही बड़ा विकेट गंवा दिया। एंडरसन फिलिप ने उनका कैच लपका। इस दौरान यशस्वी महज 8 रन बनाकर आउट हुए। 

13 Oct 20253:53:37 PM

IND vs WI 2nd Test Live: भारत की दूसरी पारी शुरू

फॉलोऑन देने के बाद भारतीय टीम को बैटिंग करने आना ही पड़ा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने आई है। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 121 रन का लक्ष्य रखा है।

13 Oct 20253:42:21 PM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को मिला 121 रन का टारगेट

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। जेडन सील्स को जसप्रीत बुमराह ने पारी के 119वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। बुमराह ने जेडन और जस्टिन ग्रीव्स की 79 रन की साझेदारी का अंत किया। 390 रन पर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी समाप्त हुई यानी भारत के सामने तीसरी पारी में 120 रनों की लीड ली है। भारत के सामने चौथी पारी में 121 रन का लक्ष्य रखा गया है।

13 Oct 20253:38:33 PM

IND vs WI 2nd Test Live: जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा अर्धशतक

 वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने अर्धशतक जड़ दिया हैं। उनके और जायडेन के बीच 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। विंडीज टीम का स्कोर 518/5 रहा।

13 Oct 20252:46:46 PM

IND vs WI Live Score: वेस्‍टइंडीज की आखिरी जोड़ी ने किया कमाल

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का टी टाइम हो गया है। वेस्‍टइंडीज ने शानदार फाइटबैक किया और फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत पर 91 रन की बढ़त बना ली। मेहमान टीम की आखिरी जोड़ी ने 50 रन की साझेदारी करके मुकाबला बनाए रखा है। इस सेशन में 31 ओवर डाले गए, जिसमें 109 रन बने और 6 विकेट गिरे।

टी टाइम तक वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी का स्‍कोर 109 ओवर में 9 विकेट खोकर 361 रन। जायडेन सील्‍स 18* और जस्टिन ग्रीव्‍स 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

13 Oct 20252:31:06 PM

IND vs WI Live Score: विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

कॉलिन ग्रीव्‍स और जायडेन सील्‍स की जोड़ी ने भारत को विकेट के लिए तरसा दिया है। वेस्‍टइंडीज ने 9 विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन आखिरी जोड़ी ने भारत की नाक में दम कर रखा है। वेस्‍टइंडीज की बढ़त भी 70 रन के पार पहुंच गई है। वेस्‍टइंडीज ने मानसिक रूप से बेहद मजबूती दिखाई और भारत को कड़ी टक्‍कर दी है।

106 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी का स्‍कोर 349/9। कॉलिन ग्रीव्‍स 26* और जायडेन सील्‍स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

13 Oct 20251:56:06 PM

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के गिरे 9 विकेट

पारी के 97वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन फिलिप को बोल्ड किया। इस दौरान फिलिप 2 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। 97 ओवर के बाद विंडीज टीम का स्कोर 311/9 रहा। 

13 Oct 20251:48:41 PM

IND vs WI Live Score: जोमेल को बुमराह ने किया बोल्ड

पारी के 95वें ओवर के बाद वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने जोमेल वॉरिकन को बोल्ड किया। इस दौरान वह 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज का स्कोर 307/8 रहा।

13 Oct 20251:30:04 PM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: कुलदीप ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

पारी के 92वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को अपना शिकार बनाया। देवदत्त पडिक्कल ने उनका कैच लपका। कुलदीप यादव ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर खैरीपियरे को अपना शिकार बनाया। नितीशरेड्डी ने उनका कैच लपका। 92 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 287/7 रहा।

13 Oct 20251:19:54 PM

IND vs WI:कुलदीप ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता

 पारी के 90 ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने टेविनइमलाक को LBW आउट किया। 12 रन बनाकर टेविनकुलदीप यादव का दूसरी पारी में पहला शिकार बने। इस दौरान वह 13 गेंद में 12 रन ही बना सके। वेस्टइंडीज की टीम ने 90 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 297 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर जस्टिनग्रीव्स (0) और रोस्टनचेज (39) की जोड़ी मौजूद हैं। विंडीज टीम ने भारत पर 27 रन की लीड बना ली है।

13 Oct 20251:10:54 PM

IND vs WI Live Score: रोस्टन-टेविन के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी

पारी के 89 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 293 रन रहा। रोस्टन चेज (39) और टेविन (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

13 Oct 202512:43:22 PM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: सिराज ने शाई होप को किया बोल्ड

पारी के 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शाई होप को बोल्ड किया। 84 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 271/4 रहा।

13 Oct 202512:39:47 PM

IND vs WI Live Score: शाई होप ने जड़ा शतक

वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने पारी के 82वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। 8 साल बाद शाई होप के बल्ले से शतक निकला है। 2017 के बाद वह अब अपना टेस्ट शतक जड़ पाए हैं। उनके टेस्ट करियर का ये तीसरा टेस्ट शतक है। 82 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 269/3 रहा।

13 Oct 202512:15:11 PM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी चौथे दिन के खेल के दूसरे सेशन खेलने के लिए मैदान पर पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के गेंदबाजों की नजरें जहां दूसरी नई गेंद का सही इस्तेमाल करने पर होगी। वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से शाई होप की नजरें शतक को पूरा करने पर होगी।

13 Oct 202511:57:16 AM

India vs West Indies Live Score: पहले सेशन का खेल विंडीज टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा

चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के नाम रहा। जॉन कैंपबेल के शानदार शतकीय पारी से विंडीज टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी की। 78 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 252/3 रहा। ऐसे में एक तरफ से शाई होप (92) मिल रहे बड़े मौकों पर बाउंड्री लगा रहे हैं और अपने शतक से वह अब बस केवल 8 रन दूर हैं। ऐसे में होप की कोशिश होगी कि लंच ब्रेक के बाद वह जब बैटिंग करने आए तो वह 8 रन बनाकर अपना शतक पूरा करें। पहले सेशन में भारत की ओर से केवल रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। 

13 Oct 202511:29:25 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: कुलदीप यादव के लिए अनचाहा रिकॉर्ड

पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव का दूसरी पारी में विकेट का अपना खाता खोलना बाकी है। 13 ओवर हो चुके हैं और कुलदीप को अभी भी कोई विकेट नहीं मिला है। 18 पारियों में यह पहली बार है कि 13 ओवर फेंकने के बाद भी कुलदीप को कोई विकेट नहीं मिला।

13 Oct 202511:12:17 AM

India vs West Indies Live Score: अटैक पर कुलदीप यादव आए

चौथे दिन का पहला ओवर कुलदीप यादव डेढ घंटे बाद डालने आए। इस दौरान बाकी सभी 5 गेंदबाजों ने कोशिश की, लेकिन जडेजा को ही सफलता मिली।

13 Oct 202510:45:29 AM

IND vs WI Live Score: जडेजा ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

वेस्टइंडीज के जॉन कैमप्बेल को रवींद्र जडेजा ने lbw आउट किया। पारी के 64वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने कैम्पबेल को अपना शिकार बनाया। इस दौरान कैम्पबेल 199 गेंद पर 115 रन बनाकर आउट हुए। मौजूदा समय में क्रीज पर शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी मौजूद है।

13 Oct 202510:40:54 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: वेस्टइंडीज के 200 रन हुए पूरे

भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। टीम के लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने क्रीज पर अपने पैर जमाए हुए हैं।  

13 Oct 202510:14:10 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: जॉन कैम्पबेल ने पहला टेस्ट शतक जड़ा

पारी के 58वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉन कैम्पबेल ने सिक्स लगाकर अपना शतक जड़ा। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा, जो 50वीं पारी के बाद आया। 23 साल बाद वेस्टइंडीज की तरफ से किसी बैटर ने भारत में शतक लगाया। इससे पहले 2002 में वेवल हिंड्स ने ईडन गार्डन्स में 100 रन भारतीय सरजमीं में बनाए थे। 

13 Oct 20259:51:58 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: जॉन-होप के बीच 150 रन की साझेदारी पूरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में जॉन कैम्पबेल और शाई होप के बीच 150 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

13 Oct 20259:42:59 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: जॉन कैम्पबेल शतक के करीब

चौथे दिन के पहले सेशन में शाई होप और जॉन कैम्पबेल की जोड़ी अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरी। 52 ओवर के खेल के बाद विंडीज टीम का स्कोर 177/2 रहा। जॉन कैम्पबेल अपने शतकीय पारी के करीब पहुंच गए हैं।

13 Oct 20259:40:01 AM

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन आज है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विंडीज टीम की तरफ से जॉन कैम्पबेल और शाई होप की जोड़ी मौजूद हैं। दोनों ने तीसरे दिन के खेल तक वेस्टइंडीज को 172/2 रन के स्कोर तक पहुंचाया था। आज दोनों से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us