IND vs ENG: भारतीय टीम का पुणे में हुआ 'सूर्योदय', 'बटलर ब्रिगेड' को मात देकर सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ENG Live Score: पांच मैच की टी20I सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 181 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड टीम 166 रन पर सिमट गई। भारत ने 15 रन से इस मैच को जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Live Score: पांच मैच की टी20I सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 181 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड टीम 166 रन पर सिमट गई। भारत ने 15 रन से इस मैच को जीता। इसके साथ ही मैन इन ब्लू ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया।
भारत की ओर से शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने 53-53 रन की पारी खेली। साकिब महमूद ने तीन विकेट चटकाए। ओवर्टन को दो विकेट मिले।
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 26 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 39 रन बनाए। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया। भारत की ओर से हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती के खाते में 2 विकेट आए।
इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। वहीं, भारत ने तीन बदलाव किए हैं। शमी, ध्रुव, सुंदर की जगह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। भारतीय टीमें छह बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं और टीम सीरीज में पहली बार पहले बल्लेबाजी करेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उन्होंने 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
20वें ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने शाकिब महमूद को अक्षर के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 15 रन से मैच जीत लिया।
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने जेमी ओवरटन को बोल्ड किया। जेमी ओवरटन ने 15 गेंदों पर 19 रन बनाए।
17वें ओवर की 5वीं गेंद पर रवि बिश्नोई ने जोफ्रा आर्चर को बोल्ड किया। आर्चर का खाता तक नहीं खुला। 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।
हर्षित राणा ने भारत को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने 16वें ओवर में जेकब बेथेल को पवेलियन भेजा। जेकब बेथेल ने 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन है।
तीन गेंद के भीतर इंग्लैंड के 2 विकेट गिर गए हैं। 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने ब्रायडन कार्स को अपने जाल में फंसाया। कार्स ने 2 गेंदों का सामना किया और उनका खाता नहीं खुला। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन है। इंग्लैंड को जीत के लिए 49 रन चाहिए हैं।
हैरी ब्रूक फिफ्टी लगाने के बाद अगली ही गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
शिवम दुबे के कन्कशन सबटीट्यूट हर्षित राणा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। इंग्लैंड की पारी का 12वां ओवर राणा को सौंपा। टी20 इंटरेशनल की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने सफलता प्राप्त की। राणा ने लियाम लिविंगस्टोन को संजू के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए।
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। लियाम लिविंगस्टोन 8 और हैरी ब्रूक 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 96 रनों की दरकार है।
स्पिनर्स ने भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराया। बटलर ने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए।
अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने 2 ओवर में 2 विकेट खो दिए। 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर अक्षर पटेल ने फिलिप सॉल्ट को बोल्ड किया। सॉल्ट ने 21 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन है।
पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। रवि बिश्नोई ने बेन डकेट को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। डकेट ने 19 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।
3 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 32 रन है। बेन डकेट 18 और फिलिप सॉल्ट 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर किया। इस ओवर में कुल 8 रन बने। फिलिप साल्ट ने 8 रन बनाए, वहीं बेन डकेट ने कोई रन नहीं बनाया।
20वें ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। अक्षर पटेल कैच आउट हुए। इसके बाद अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे रन आउट हुए। दुबे ने 53 रन की पारी खेली। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड को जीत के लिए 182 रन चाहिए।
शिवम दुबे ने 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। यह शिवम के टी20I करियर का चौथा अर्धशतक है। वह 51 रन बनाकर एक छोर पर टिके हुए हैं।
जेमी ओवर्टन ने आखिरकार हार्दिक पांड्या की एक अच्छी पारी का अंत किया। हार्दिक ने ताबड़तोड़ 53 रन बनाए। अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आएं हैं।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 166/6, शिवम दुबे 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने 18वें ओवर में चौका और सिक्स लगाकर इस सीरीज का पहला और टी20I करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। 27 गेंद पर यह अर्धशतक पूरा किया।
16वें ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर सिक्स जड़ा। इसके बाद 17वें ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा को सिक्स जड़ा। दूसरी गेंद पर चौका मारा। इसके बाद शिवम दुबे ने भी चौका जड़ा। इस ओवर में 17 रन बने। शिवम और पांड्या के बीच 38 गेंद पर 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांड्या 40 और शिवम 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 146/5
भारतीय पारी के पांच ओवर बचे हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या सेट हो चुके हैं। भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहेगा। दोनों की आंखें सेट हो चुकी हैं।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 113/5
हार्दिक और शिवम दुबे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों टीम को बड़े स्कोर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक ने 13वें ओवर में दो लगातार चौके लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की। 14वें ओवर में शिवम दुबे ने पहले चौका फिर सिक्स जड़ा।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 110/5 शिवम दुबे- 31 और हार्दिक- 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया। रिंकू सिंह कार्स की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। डीप थर्ड मैन पर आदिल रशीद ने कैच लपका। वह 26 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आएं हैं।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 79/5
भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। चार विकेट गिर चुके हैं। रिंकू सिंह (29) और शिवम दुबे (8) क्रीज पर हैं। पहले पावरप्ले में इंग्लैंड ने दबाव बनाया। उसके बाद रिंकू और अभिषेक ने भारत को वापसी कराने की कोशिश की।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 72/4
रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा के बीच 32 गेंद पर 45 रन की साझेदारी हुई। आदिल रशीद ने अभिषेक को 29 के स्कोर पर कैच आउट करवाया। शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए हैं। रिंकू 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली ही गेंद पर दुबे को जीवनदान मिला। तीन गेंद पर 7 रन बनाकर चुके हैं।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 65/4
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद भी रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बाउंड्रीज में डील कर रहे हैं। रिंकू 13 और अभिषेक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 37/3
दूसरे ओवर में भारत ने एक नहीं बल्कि तीन विकेट गंवाए। साकिब महमूद ने पहले दो गेंद पर दो विकेट लिए। इसके बाद आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार को शॉट मिडविकेट पर लपके गए। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 12/3
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने अपना विकेट गंवा दिया। डीप मिडविकेट पर लपके गए। संजू एक रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा अपना खाता खोले बिना आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने ड्राइव लगाते हुए कैच लपका। साकिब महमूद ने दोनों विकेट लिए। तीसरी गेंद कप्तान सूर्या ने खेली और कोई रन नहीं मिला।
जोफ्रा आर्चर के सामने संजू सैमसन ने स्ट्राइक ली। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा प्वाइंट के ऊपर से सिक्स जड़ा। आखिरी और मिडऑफ की दिशा में चौका जड़ा। पहले ओवर में 12 रन बने।
भारतीय टीम ने छह बाएं हाथ के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं और भारत ने तीन बदलाव किए हैं। भारत सीरीज में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड टीम में दो बदलाव हुए हैं। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।
रोमांचक मुकाबले की पिच लाल और काली मिट्टी से मिलकर बनी है। बल्लेबाजों के लिए मददगार है। थोड़ी देर में टॉस होगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकती है। ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है।
पांच मैच की टी20I सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने तीसरा टी20I मैच जीतकर दो हार का सिलसिला तोड़ा है। चौथे मैच में भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी। इंग्लैंड जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।