Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind vs Ban 2nd Test Day 5 LIVE: भारत ने बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ, कानपुर टेस्ट 7 विकेट के विशाल अंतर से जीता

भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया। यह जीत किसी करिश्माई जीत से कम नहीं रही, क्योंकि मैच के शुरुआती तीन दिन खराब रोशनी और बारिश के चलते प्रभावित रहे।

By Priyanka Joshi Tue, 01 Oct 2024 02:00 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bangladesh vs India LIVE: भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया। यह जीत किसी करिश्माई जीत से कम नहीं रही, क्योंकि मैच के शुरुआती तीन दिन खराब रोशनी और बारिश के चलते प्रभावित रहे। 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से मात दी। दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़े। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट सीरीज में कुल 11 विकेट चटकाए। 

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 233 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 285/9 पर पारी घोषित कर दी। फिर दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 146 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में 95 रन के लक्ष्य का टीम इंडिया ने आसानी से पीछा कर लिया। भारत ने कानपुर टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

1 Oct 20242:00:34 PM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 LIVE: भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से रौदा

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से धूल चटाई और इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से अपने नाम की। 

1 Oct 20241:55:29 PM
IND vs BAN 2nd Test: अर्धशतक जड़कर आउट हुए यशस्वी

अर्धशतकीय पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल तैजुल का शिकार बने। शाकिब ने उनका कैच लपका। अब 16 ओवर के बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ तीन रन की दरकार हैं।

1 Oct 20241:49:09 PM
IND vs BAN Test LIVE: जीत की दहलीज पर पहुंची टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को 9 रन की जरूरत है।

1 Oct 20241:45:54 PM
IND vs BAN Test: टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारत को चाहिए सिर्फ 24 रन

13 ओवर के खेल तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल अपने अर्धशतक जड़ने के करीब है। अब भारत को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए।

1 Oct 20241:33:50 PM
IND vs BAN Test LIVE: जीत के करीब पहुंचा भारत

9 ओवर के खेल तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। अब भारत को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 36 रन की दरकार है। क्रीज पर विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं।

1 Oct 20241:27:05 PM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 LIVE: गिल हुए LBW आउट

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल 6 रन बनाकर LBW आउट हुए। अब क्रीज पर यशस्वी का साथ देने विराट कोहली आए है। 

1 Oct 20241:17:31 PM
IND vs BAN 2nd Test Live: भारत का गिरा पहला विकेट

भारतीय टीम को दूसरी पारी के शुरुआत में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन रहा।

1 Oct 202412:28:19 PM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 LIVE: बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर

जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया और बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 146 रन बनाकर ढेर हुई। भारत को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए अब 95 रन बनाने होंगे।

1 Oct 202412:06:14 PM
IND vs BAN 2nd Test LIVE: बांग्लादेश के पास अब तक सिर्फ 80 रन की बढ़त

बांग्लादेश टीम के पास भारत पर सिर्फ 80 रन की बढ़त हो चुकी है।

1 Oct 202411:50:39 AM
IND vs BAN 2nd Test LIVE: बुमराह ने तैजुल को किया LBW आउट

बांग्लादेश की टीम को पारी के 41वें ओवर में 9वां झटका तैजुल इस्लाम के रूप में लगा। बुमराह ने तैजुल को LBW आउट किया। इस दौरान वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

1 Oct 202411:31:07 AM
IND vs BAN Live: बुमराह ने मेहदी को भेजा पवेलियन

पारी के 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने मेहदी हसन को आउट किया। पंत ने उनका कैच लपका। इस दौरान मेहदी 9 रन ही बना सके।

1 Oct 202411:08:58 AM
IND vs BAN 2nd Test LIVE: जडेजा ने शाकिब को पवेलियन की राह दिखाई

शाकिब अल हसन को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका आसान-सा कैच लपका।

1 Oct 202411:02:44 AM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 Live: जडेजा ने भारत को दिलाई छठी सफलता

बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को चलता किया। लिटन दास को जडेजा ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान लिटन दास 1 रन ही बना सके। 30 ओवर के खेल तक बांग्लादेश ने 94/6 रन बना लिए हैं।

1 Oct 202410:54:36 AM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 Live: आकाशदीप ने शदमन का किया शिकार

पारी के 29वें ओवर में आकाशदीप ने शदमन इस्लाम को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान शदमन 50 रन बनाकर आउट हुए।

1 Oct 202410:49:20 AM
IND vs BAN 2nd Test Day 5 Live:जडेजा ने नजमुल को किया बोल्ड

बांग्लादेश टीम को पारी के 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर नजमुल शांतो के रूप में झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने पारी की दूसरी गेंद पर शांतों को बोल्ड किया। इस दौरान शांतो 19 रन बनाकर चलते बने।

1 Oct 202410:43:13 AM
Ind vs Ban Live: पहले सेशन के पहले घंटे का खेल खत्म

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन के पहले घंटे का खेल हो चुका है। बांग्लादेश की टीम का स्कोर 89/3 है।

1 Oct 202410:30:00 AM
Ind vs Ban Live: बांग्लादेश को बढ़त मिलना शुरू

बांग्लादेश की टीम को कानपुर टेस्ट में भारत पर बढ़त मिलनी शुरू हो गई है। बांग्लादेश की टीम के पास अब 31 रन की लीड हो गई है।

1 Oct 202410:06:23 AM
Ind vs Ban Live: दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर 50 रन पहुंचा

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम का स्कोर दूसरी पारी में 50 रन हो गया है। क्रीज पर शदमन और नजमुल हुसैन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की टीम अभी भारत से महज 2 रन पीछे है।

1 Oct 20249:49:27 AM
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को पांचवें दिन की शुरुआत में लगा झटका

 पांचवें दिन के खेल की शुरुआत के तीसरे ओवर में बांग्लादेश को मोमिनुल हक के रूप में झटका लगा। पिछली पारी में शतक जड़ने वाले मोमिनुल अश्विन का शिकार बने। अश्विन ने लेग स्लिप में तैनात केएल राहुल के हाथों मोमिनुल को आउट कराया।

1 Oct 20249:13:24 AM
India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Live: भारतीय टीम अगर जीती टेस्ट सीरीज तो बनेगा ये महारिकॉर्ड

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगर जीत जाती है तो उनके नाम महारिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हार है। 2012 नंवबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई।

भारत ने घर में पिछले 52 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 टेस्ट मैच में हार का सामना किया है। साल 2012 से अब तक भारत ने अपने घर में 41 टेस्ट मैच जीते है, जबकि 7 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए। अगर बांग्लादेश के खिलाफ भारत अपने घर में टेस्ट सीरीज जीत जाता है तो वह लगातार अपने घर में 18वीं टेस्ट सीरीज जीत जाएगा। दुनिया की कोई भी टीम अभी तक अपने घर में लगातार18 टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

1 Oct 20249:09:56 AM
India vs Bangladesh Live: कानपुर टेस्ट जीतना चाहेगी भारतीय टीम

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को जीतने के इरादे से भारतीय टीम आज कानपुर में पांचवें दिन के खेल में शानदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us