Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND Vs AUS Highlights: भारतीय टीम के पास WTC फाइनल में पहुंचने का बचा केवल एक तरीका, श्रीलंका पर टिकी उम्‍मीदें

IND vs AUS 4th Test Day 5 Highlights: भारतीय टीम के ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर लगातार तीसरी टेस्‍ट सीरीज जीतने का सपना सोमवार को टूट गया। कंगारू टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को 184 रन से मात दी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्‍ट्रेलिया द्वारा मिले 340 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।

By Priyanka Joshi Mon, 30 Dec 2024 01:21 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS 4th Test Day 5 Highlights: भारतीय टीम के ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर लगातार तीसरी टेस्‍ट सीरीज जीतने का सपना सोमवार को टूट गया। कंगारू टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को 184 रन से मात दी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्‍ट्रेलिया द्वारा मिले 340 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया ने एमसीजी में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और उसने पहली पारी में 474 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 369 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त मिली।

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी 234 रन पर ऑलआउट हुई और भारत को कुल 340 रन का लक्ष्‍य मिला। दिन के आखिरी सेशन में भारतीय टीम लड़ने में असफल रही और 184 रन के विशाल अंतर से मुकाबला गंवा बैठी।

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के पास सिडनी टेस्‍ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका होगा। इसके अलावा डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने के सभी पैंतरे भारतीय टीम आजमाना चाहेगी।

India Vs Australia 4th Test Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलिया- उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

30 Dec 20241:21:43 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल का सिनेरियो

भारतीय टीम के पास डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने का एकमात्र रास्‍ता यह है कि वो अपना आखिरी टेस्‍ट मैच जीते और फिर यह प्रार्थना करे कि श्रीलंका आगामी दो टेस्‍ट मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया को पटखनी दे। ऑस्‍ट्रेलिया के आखिरी तीन टेस्‍ट मैच बचे हैं। अगर एक भी मुकाबला ड्रॉ हुआ तो भारतीय टीम विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। 

30 Dec 20241:04:31 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: कमिंस जीत से उत्‍साहित

 कमिंस ने साथ ही कहा, हम भारत को जीत से दूर रखना चाहते थे। हमारे पास काफी रन थे और हम करीबी फील्डिंग लगाकर उन पर दबाव बनाने को तैयार थे। हमने अपने निचले-क्रम की बल्‍लेबाजी पर कड़ी मेहनत की, जिसका असर सभी ने देखा। वहीं, हमने इस पर भी कड़ी मेहनत की है कि कैसे विरोधी टीम पर गेंद से दबाव बनाना है। स्मिथ ने दिखाया कि इस तरह की पिच पर कैसे बल्‍लेबाजी की जाती है। उन्‍होंने स्लिप में कुछ बेहतरीन कैच लपके। हमारे ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल है। हम सिडनी जाने से पहले इस जीत का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं।

30 Dec 202412:59:45 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: कमिंस का बयान

 पैट कमिंस ने बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट जीतने के बाद कहा, शानदार टेस्‍ट मैच रहा। मेरे ख्‍याल से सबसे शानदार टेस्‍ट मैचों में से एक का मैं हिस्‍सा रहा हूं। पूरे सप्‍ताह दर्शकों का भरपूर साथ मिला और ऐसे में टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा बनना शानदार रहा। मार्नस लाबुशेन ने दूसरी पारी में मुझे काफी मदद की। मैं टीम की जीत में योगदान देकर खुश हूं। स्‍टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेली। पहले दिन इस तरह की पारी खेलना मुश्किल था। 400 रन का स्‍कोर बनाना शानदार रहा।

30 Dec 202412:36:15 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: बुमराह पर रोहित का रिएक्‍शन

 जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। हम उन्‍हें कई सालों से देखते आ रहे हैं। यहां आकर उन्‍होंने अपना काम बखूबी किया। वह आंकड़ों वाले व्‍यक्ति नहीं, केवल देश के लिए खेलना चाहते हैं और टीम के लिए अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। दुर्भाग्‍य की बात है कि दूसरी तरफ से उन्‍हें ज्‍यादा समर्थन नहीं मिला।

30 Dec 202412:34:21 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: रोहित शर्मा ने नीतीश रेड्डी के लिए क्‍या कहा

भारतीय कप्‍तान ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में बातचीत करते हुए कहा, वो यहां पहली बार आया है। यहां की परिस्थितियां काफी मुश्किल हो जाती हैं। मगर उसने काफी दम दिखाया और अच्‍छी तकनीक का प्रदर्शन किया। इस स्‍तर पर सफल होने के लिए नीतीश के पास सबकुछ हैं। मुझे उम्‍मीद है कि वो यहां से मजबूती से आगे बढ़ेगा और टीम से उसे पूरी तरह समर्थन मिलेगा।

30 Dec 202412:31:57 PM
रोहित शर्मा ने हार के बाद क्‍या कहा

 रोहित शर्मा ने पीसी में कहा, हम जानते थे कि 340 रन का लक्ष्‍य कभी आसान नहीं होगा। हम आखिरी दो सत्रों में विकेट हाथ में रखकर एक मंच तैयार करना चाहते थे, लेकिन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने शानदार गेंदबाजी की। हम लक्ष्‍य का पीछा करना चाहते थे, लेकिन हम मंच नहीं सजा सके। मैच जीतने की तरीके होते हैं और हम तरीके खोजने में सफल नहीं रहे।

30 Dec 202412:24:52 PM
IND Vs AUS 4th Test Day 5 Live: रोहित शर्मा का बयान

 भारतीय कप्‍तान ने कहा, यह बेहद निराशाजनक है। ऐसा नहीं कि हमने फाइट करने के बजाय पहले ही हार मान ली थ्‍ज्ञी। हम अंत तक लड़ना चाहते थे और दुर्भाग्‍यवश ऐसा नहीं कर सके। आखिरी दो सेशन के बारे में आकलन या अनुमान लगाना मुश्किल है। अगर आप पूरे टेस्‍ट मैच को देखें तो हमारे पास अवसर थे, लेकिन हमने उसका फायदा नहीं उठाया। हमने ऑस्‍ट्रेलिया को 90/6 के स्‍कोर पर पहुंचाया था। हम जानते थे कि चीजें मुश्किल होंगी, लेकिन हम कड़ी परिस्थिति में मुश्किल क्रिकेट खेलना चाहते थे। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने आगे कहा, मैं एक परिस्थिति में नहीं देखना चाहता। हम पर्याप्‍त अच्‍छे नहीं थे। मैं अपने कमरे में जाकर सोच रहा था कि हम टीम के रूप में क्‍या अलग कर सकते हैं। हमने अपना सबकुछ दांव पर लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने कड़ी लड़ाई की। उनके आखिरी विकेट की पार्टनरशिप हम पर भारी पड़ गई।

30 Dec 202412:13:17 PM
IND vs AUS 4th Test Day 5 Highlights: भारत की हैट्रिक का सपना टूटा

 भारतीय टीम के ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर लगातार तीसरी टेस्‍ट सीरीज जीतने का सपना सोमवार को टूट गया। कंगारू टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को 184 रन से मात दी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्‍ट्रेलिया द्वारा मिले 340 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।

30 Dec 202411:57:03 AM
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल का ही बल्ला चला, जिन्होंने 84 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ पंत ने 30 रन बनाए। पंत के आउट होने के बाद भारत के विकेट गिरते चले गए।

30 Dec 202411:56:26 AM
IND vs AUS: भारत को मिली हार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हरा दिया है और इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 के बढ़त ले ली है। भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे लेकिन टीम इंडिया 155 रनों पर ढेर हो गई।

30 Dec 202411:51:40 AM
IND vs AUS: बुमराह आउट

 भारत ने अपना नौवां विकेट भी खो दिया। बोलैंड ने ही बुमराह की पारी का अंत किया और भारत को हार की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 

30 Dec 202411:50:43 AM
IND vs AUS: भारत ने खाया अपना आठवां विकेट

 भारत ने आठवां विकेट खो दिया। आकाशदीप को स्कॉट बोलैंड ने अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड ने उनका कैच लपका। आकाशदीप ने सात रन बनाए। 

30 Dec 202411:16:19 AM
IND vs AUS Test Live: यशस्वी हुए आउट

पारी के 71वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल पैट कमिंस का शिकार बने। इस दौरान यशस्वी के स्टंप आउट पर नया विवाद खड़ा हो गया। यशस्वी इस दौरान 84 रन बनाकर आउट हुए।

30 Dec 202410:56:45 AM
India vs Australia Live: भारत को जीत के लिए चाहिए 202 रन

भारतीय टीम को जीत के लिए अभी 202 रन की दरकार है। 68 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 138/6 रहा।

30 Dec 202410:35:53 AM
India vs Australia Live: नीतीश रेड्डी हुए आउट

पारी के 64वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन लियोन ने नीतीश रेड्डी को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 5 गेंद पर 1 रन बनाकर चलते बने।

30 Dec 202410:29:04 AM
India vs Australia Live Score: भारत का गिरा पांचवां विकेट

127 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा। स्कॉट बोलैंड ने जडेजा को 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। अब भारत को जीत के लिए 213 रन की दरकार है।

30 Dec 202410:18:40 AM
India vs Australia Live: पंत हुए आउट

ऋषभ पंत पारी के 59वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड का शिकार बने। ट्रेविस ने पंत को मिचेल मार्श के हाथों 30 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट किया। 59 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/4 रहा।

30 Dec 202410:11:30 AM
India vs Australia Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू

पारी के 58वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन रहा। यशस्वी जायसवाल (69) और पंत (30) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

30 Dec 20249:56:47 AM
India vs Australia Live: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 112/3

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 112/3 रहा। 

30 Dec 20249:21:56 AM
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

पारी के 48वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन रहा। मौजूदा समय क्रीज पर पंत और यशस्वी की जोड़ी मौजूद हैं।

30 Dec 20248:43:35 AM
India vs Australia Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/3 रहा। यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया हैं। उनका साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत की पारी को संभाला।

30 Dec 20248:42:33 AM
IND vs AUS Live Score: यशस्वी-पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

पारी के 39वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन रहा। यशस्वी और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनने वाली हैं।

30 Dec 20248:22:04 AM
Ind vs Aus Live Score: यशस्वी-स्टार्क ने बीच बेल्स बदलने का गेम

33वां ओवर मिचेल स्टार्क डालने आए और इस दौरान उन्होंने बेल्स को बदलकर विकेट का टोटका करना चाहा, लेकिन जैसे ही स्टार्क ने बेल्स बदली तो जायसवाल ने फिर से बेल्स को वापस पहले जैसा रख दिया। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/3

30 Dec 20247:44:40 AM
India vs Australia Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/3 रहा। पंत और यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

30 Dec 20247:15:31 AM
India vs Australia Live: पहले सेशन का खेल खत्म

पांचवें दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हुआ। भारतीय टीम ने पहले सेशन के खेल तक अपने तीन विकेट खो दिए। यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

30 Dec 20247:03:56 AM
India vs Australia Live: भारत का गिरा तीसरा विकेट

33 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कोहली ने कवर्स की ओर ड्राइव लगाने की कोशिश की, ऐसे में उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा स्लिप की ओर गई, जहां उस्मान ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान कोहली 29 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने।

30 Dec 20246:48:20 AM
India vs Australia Live Score: भारत का स्कोर 30/2

दो विकेट गिरने के बाद भारत का स्कोर 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन रहा। यशस्वी और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

30 Dec 20246:21:57 AM
India vs Australia Live Score: एक ही ओवर में पैट कमिंस ने किए दो शिकार

पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने केएल राहुल को डक पर आउट किया। पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के हाथों राहुल को शून्य पर आउट कराया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/2 रहा।

30 Dec 20246:18:11 AM
India vs Australia Live Score: रोहित शर्मा हुए आउट

पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। मिचेल ने रोहित का गजब का कैच लपका। इस दौरान रोहित 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

30 Dec 20246:00:55 AM
India vs Australia Live Score: भारत की धीमी शुरुआत

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 21 रन रहा। रोहित-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, कंगारू टीम की नजरें जल्दी विकेट लेने पर बनी हुई है। 14 ओवर के खेल के बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 319 रन की दरकार हैं।

30 Dec 20245:21:06 AM
India vs Australia Live Score: यशस्वी ने लगाया पहला चौका

भारत की दूसरी पारी का पहला चौका यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकला। 5 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 6/0 रहा। कप्तान रोहित 11 गेंदों का सामना करते हुए अभी तक अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं।

30 Dec 20245:19:55 AM
India vs Australia Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2/0

भारत की तरफ से यशस्वी और रोहित की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 4 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट गंवाए 2 रन रहा।

30 Dec 20244:58:46 AM
India vs Australia Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी का आगाज हुआ। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

30 Dec 20244:51:13 AM
India vs Australia live score: बुमराह ने खोला पंचा, 234 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

पांचवें दिन के खेल क पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को बोल्ड किया। इस तरह बुमराह ने पंजा खोला। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रन पर सिमटी और अब भारत को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला।

30 Dec 20244:41:15 AM
India Vs Australia Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की 228 रन के स्कोर को आगे बढ़ाया।चौथे दिन के खेल तक भारत पर कंगारू टीम के पास 333 रन की बढ़त रही।

29 Dec 202412:39:33 PM
IND Vs AUS Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म

पारी के 82वें ओवर में नाथन लियोन आउट होते-होते बच गए। बुमराह की गेंद पर राहुल ने उनका कैच अपने पैरों से लपक लिया था, लेकिन अंपायर ने बताया कि ये नो-बॉल रही। इस तरह बुमराह अपना पंजा खोलने से रह गए और भारत को एक विकेट के लिए फिर से इंतजार करना पड़ा। 82वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट खोकर 228 रन रहा। तीसरे सेशन के बाद कंगारू टीम के पास भारत पर कुल 333 रन की लीड हो गई।

29 Dec 202411:56:39 AM
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया के पास 300 रन के पार की बढ़त

पारी के 73वें ओवर के बाद भारत पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार हो गई है। क्रीज पर स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन की जोड़ी मौजूद हैं।

29 Dec 202411:49:18 AM
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190 रन के पार

पारी के 71वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन रहा।

29 Dec 202411:15:09 AM
IND Vs AUS 4th Test Day 4: भारत को मिला एक और विकेट

 भारत को एक और सफलता मिल गई है। जडेजा ने कमिंस को आउट कर दिया है। 65वें ओवर की पहली गेंद कमिंस के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई और रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका। 

29 Dec 202410:43:58 AM
IND Vs AUS 4th Test Day 4: मिचेल स्टार्क आउट

 ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिर गया है। मिचेल स्टार्क आउट हो गए हैं। वह रन आउट हुए। रन लेने को लेकर कमिंस और स्टार्क में कन्फ्यूजन हुई और फिर नीतीश की थ्रो पर पंत ने उनका विकेट ले लिया। 

29 Dec 202410:29:37 AM
India vs Australia Live: मार्नस लाबुशेन हुए आउट

मोहम्मद सिराज ने पारी के 56वें ओवर की पहली गेंद पर मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान उन्होंने 139 गेंद पर 70 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।

29 Dec 202410:13:53 AM
India vs Australia Live: तीसरे सेशन का खेल शुरू

पारी के 51वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा। पैट कमिंस (21) और मार्नस (65) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Dec 20249:46:56 AM
India vs Australia Live: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/6

दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे सेशन के खेल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा। पैट कमिंस (21) और मार्नस (65) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Dec 20249:21:48 AM
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया के गिरे 6 विकेट

पारी के 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन रहा। पैट कमिंस (4) और मार्नस लाबुशेन (46) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Dec 20248:34:18 AM
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी के 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की आधी टीम पवेलियन लौटी। 10 गेंदों में भारत को 3 बड़े विकेट मिले। बुमराह ने पारी के 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श को शून्य पर आउट किया। 34 ओवर के बाद कंगारू टीम का स्कोर 85/5 रहा।

29 Dec 20248:30:33 AM
IND Vs AUS Live: बुमराह ने ट्रेविस को किया चलता

पारी के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट किया। ये उनका 200वां विकेट रहा। ट्रेविस हेड का आज जन्मदिन है और उन्हें 1 रन पर आउट कर बुमराह ने उन्हें बर्थडे बॉम्स जरूर दे दिए।

29 Dec 20248:25:11 AM
India vs Australia Live: सिराज ने स्मिथ का किया शिकार

पारी के 33वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को पंत के हैथों कैच आउट कराया। सिराज ने इस तरह दो विकेट पूरे किए। स्टीव 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

29 Dec 20248:16:32 AM
IND Vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के पास 180 रन पार की बढ़त

पारी के 31वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट खोकर 76 रन रहा। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 180 रन के पार की बढ़त हो चुकी है।

29 Dec 20247:49:20 AM
IND Vs AUS Live Score: दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

पारी के 26वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन रहा। स्टीव और मार्नस की जोड़ी बैटिंग कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 163 रन की लीड है।

29 Dec 20247:04:47 AM
Ind vs Aus Live Score: पहले सेशन का खेल खत्म

पारी के 25वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन रहा। स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस (20) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। इस तरह चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हुआ। पहला सेशन भारत के नाम रहा, जहां भारतीय गेंदबाजों को 2 विकेट मिले।

29 Dec 20246:57:58 AM
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के करीब

पारी के 23वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन रहा। स्टीव स्मिथ (0) और मार्नस (16) रन पर बैटिंग करे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 153 रन की लीड है।

29 Dec 20246:50:07 AM
India vs Australia Live Score: सिराज ने ख्वाजा का किया शिकार

ऑस्ट्रेलियाई टीम को 43 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

29 Dec 20246:14:27 AM
India vs Australia live score: उस्मान-ख्वाजा रन बनाने को संघर्ष कर रहे

पारी के 14वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट खोकर 36 रन रहा। उस्मान ख्वाजा और मार्नस रन बनाने को तरस रहे हैं। भारतीय बॉलर्स कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।

29 Dec 20245:51:08 AM
India vs Australia live score: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23/1

10 ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन रहा। मौजूदा समय में मार्नस लाबुशेन (1) और उस्मान ख्वाजा (12) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Dec 20245:33:06 AM
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया का गिरा पहला विकेट

20 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। बुमराह ने पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर सैम कोंस्टास को बोल्ड किया। बुमराह पहली पारी में सैम को आउट नहीं कर पाए थे। इस तरह दूसरी पारी में उन्होंने सैम को अपना शिकार बनाया। इस दौरान सैम 8 रन ही बना सके।

29 Dec 20245:01:51 AM
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम के 369 रन पर ऑलआउट होने के बाद कंगारू टीम को 105 रन की लीड मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। कंगारू टीम की तरफ से युवा ओपनर सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

29 Dec 20244:53:16 AM
India vs Australia Live Score: भारत पर ऑस्ट्रेलिया के पास 105 रन की बढ़त

नीतीश कुमार रेड्डी पारी के 120वें ओवर की तीसरी गेंद पर नाथन लियोन का शिकार बने। मिचेल स्टार्क ने उनका कैच लपका। इस दौरान नीतीश 189 गेंदों पर 114 रन बनाकर चलते बने। वहीं, भारत की पारी इस तरह 369 रन सिमटी। ऑस्ट्रेलिया के पास अब भारत पर पहली पारी में 105 रन की बढ़त मिली।

29 Dec 20244:48:05 AM
India vs Australia Live Score: चौथे दिन के पहले सेशन का आया पहला चौका

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन के दूसरे ओवर में नीतीश रेड्डी के बल्ले से चौका निकला। पारी के 119वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 369/9 रहा। मोहम्मद सिराज (4) और नीतीश रेड्डी (114) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Dec 20244:34:14 AM
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया से फिलहाल 115 रन पीछे भारत

भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 115 रन पीछे है। कंगारू टीम ने पहली पारी में 474 रन का स्कोर खड़ा किया था।

29 Dec 20244:32:29 AM
IND Vs AUS Live Score Day 4: चौथे दिन का खेल शुरू

 बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। नीतीश रेड्डी ने अपनी 105 रन की पारी को आगे बढ़ाया। उनके साथ क्रीज पर मोहम्मद सिराज खड़े हैं। वहीं, कंगारू टीम की नजर एक विकेट लेने पर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us