Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND U19 vs PAK U19 Final Highlights: पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार उठाई अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी, भारत को बुरी तरह हराया

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल 21 दिसंबर को दुबई में खेला जा रहा है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

By Priyanka Joshi Sun, 21 Dec 2025 05:21 PM (IST)
IND U19 vs PAK U19 Final Highlights : इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल

IND U19 vs PAK U19 Final Highlights : इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। India vs Pakistan U19 Final Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में 348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

भारत ने महज 10 ओवरों के भीतर ही अपने 5 अहम विकेट खो दिए थे, जिसमें 14 साल के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे, फॉर्म में चल रहे एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी शामिल थे। टीम इंडिया एक समय एशिया कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से) झेलने के बेहद करीब थी, लेकिन निचले क्रम ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को 152 के स्कोर के पार पहुंचाया।

इससे पहले, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने बल्ले से तबाही मचाते हुए महज 71 गेंदों में शतक जड़ा और 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह स्कोर अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 347/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की बल्लेबाजी इस दबाव को झेल नहीं पाई और पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

21 Dec 20255:17:36 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Live Score: पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार जीता खिताब

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2012 के बाद यह पाकिस्तान का पहला खिताब है और उन्होंने आज मैदान पर पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।

भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 156 रनों पर ऑल-आउट हो गई। पाकिस्ताने ने 192 रनों के बड़े अंतर से भारत पर एक बड़ी जीत दर्ज की है।

21 Dec 20255:11:19 PM

IND U19 s PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब

पाकिस्तान की टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। पारी के 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर अली रजा ने दीपेश को आउट कर पाकिस्तान को ये खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया। पाकिस्तान ने भारत की अंडर-19 एशिया कप टीम को 191 रन के अंतर से मात दी। 

21 Dec 20254:51:06 PM

IND vs PAK U19 Final live Score: भारत पर मंडराया सबसे बड़ी हार का खतरा

टीम इंडिया आज एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड के करीब है जिसे कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम 152 रन या उससे कम पर ऑल-आउट हो जाती है, तो यह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल इतिहास में रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी हार होगी।

 



21 Dec 20254:49:38 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live: भारत की सारी उम्मीदें खत्म

अब भारत की जीत की सारी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। खिलन पटेल ने कुछ शानदार बड़े शॉट्स खेलकर संघर्ष दिखाने की कोशिश की थी, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में इस बार टाइमिंग वैसी नहीं रही जैसी पिछले शॉट्स में थी। हुजैफा अहसान ने इस तरह खिलन को आउट किया। इस तरह भारत का 8वां विकेट गिर चुका है।

21 Dec 20254:37:09 PM

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: भारत का गिरा 7वां विकेट

94 रन के स्कोर पर भारत ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया है। कनिष्क चौहान 9 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। इस तरह पाकिस्तान ने मैच में पकड़ बना ली है। 

21 Dec 20254:09:48 PM

IND vs PAK Final Live Score: भारत के गिरे 6 विकेट

पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिज्ञान कुंडू पवेलियन लौटे। जीवनदान मिलने के ठीक दो गेंद बाद कुंडू अपना विकेट गंवा बैठे। पाकिस्तान की शानदार फील्डिंग रणनीति यहां काम कर गई। अब्दुल ने कुंडू को अपना शिकार बनाया। इस दौरान अभिज्ञान 13 रन बनाकर आउट हुए।

21 Dec 20253:54:51 PM

IND U19 Vs PAK U19 Final Live Score: भारत के गिरे पांच विकेट

भारतीय टीम की हालत और भी खराब होती जा रही है। भारत का पांचवां विकेट भी गिर चुका है। वेदांत त्रिवेदी ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर शॉर्ट मिड-विकेट की ओर हवा में उछल गई और वह इस तरह कैच आउट हो गए। भारत अब बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गया है और फाइनल मैच टीम इंडिया के हाथों से फिसलता नजर आ रहा है।

21 Dec 20253:33:20 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final live: चौथा विकेट गिरा

विहान मल्होत्रा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 13 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं और टीम को अभी 280 से ज्‍यादा रन बनाने हैं। 

21 Dec 20253:24:21 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final live: भारत के 50 रन पूरे, लेकिन 3 बड़े विकेट गिरे

भारत ने 4.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, रनों की रफ्तार तो बहुत तेज है, लेकिन टीम इंडिया ने अपने 3 अहम विकेट जल्दी गंवा दिए हैं, जिससे भारतीय खेमे में टेंशन होगी। विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी के बीच अब एक अहम साझेदारी की जरूरत है। 

21 Dec 20253:18:29 PM

IND vs PAK U19 Live Score: लगातार दो गेंदों पर भारत के गिरे दो विकेट

पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एरोनजॉर्ज का विकेट और पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा। इस तरह भारत को लगातार दो गेंद पर दो बड़े झटके लगे। वैभव सूर्यवंशी अली रजा का शिकार बने। इस दौरान उन्होंने 10 गेंद पर 26 रन बनाए, जबकि एरोन 16 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी और एरोन का जल्दी आउट होना भारत के लिए बहुत बड़े झटके से कम नहीं है। 

21 Dec 20253:07:33 PM

India vs Pakistan U19 Asia Cup Final Live: भारत को लगा पहला झटका

32 रन के स्कोर पर भारतीय अंडर-19 टीम को बड़ा झटका लगा। अली रजा ने कप्तान आयुष म्हात्रे को महज 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। फरहान यूसुफ ने उनका कैच लपका। तीन ओवर के बाद भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन रहा।


21 Dec 20253:02:05 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Live: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अली रजा के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। इतना ही नहीं, पहले ही ओवर में वैभव ने एक और छक्का और एक चौका भी लगाया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा ने अपने पहले ही ओवर में कुल 21 रन लुटा दिए। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे दोनों 348 रन के विशान लक्ष्य की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं।

 

21 Dec 20252:57:49 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Live: भारत की पारी शुरू

अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत को जीत के लिए 348 रन चाहिए। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने भारत की ओर से पारी का आहाज किया। पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर अली रजा डालने आए। 

21 Dec 20252:22:37 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live: भारत को जीत के लिए मिला 348 रन का टारगेट

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 172 रन की पारी खेली, जबकि अहमद हुसैन के बल्ले से 56 रन निकले। पाकिस्तान ने इस तरह भारत को जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 348 रनों का लक्ष्य दिया है। 

 
21 Dec 20252:03:45 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान के गिरे 8 विकेट

समीर मिन्हास के 172 रन पर आउट होने के बाद भारत ने मैच में जोरदार वापसी की है। सिर्फ 15 गेंदों में पाकिस्तान के 4 विकेट गिरे है। पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीपेश ने फरहान को बोल्ड किया। इसके अगले ओवर की पहली गेंद पर हेनिल पटेल ने मोहम्मद शयान को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। फिर पारी के 47वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपेश ने अब्दुल को 2 रन पर हेनिल के हाथों कैच आउट कराया। 47 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 329/8 रहा।

21 Dec 20251:54:03 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: हुजैफा अहसान हुए आउट

समीर मिन्हास के बाद टीम इंडिया को बहुत जल्दी एक और सफलता मिली। हुजैफा अहसान, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे, वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। कनिष्कचौहान ने हुजैफा को आउट कर अपना पहला विकेट लिया। हुजैफा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर विहान मल्होत्रा ने उनका शानदार कैच पकड़ा। 

21 Dec 20251:53:46 PM

IND U19 vs PAK U19 Live: दीपेश देवेंद्रन ने समीर मिन्हास का किया शिकार

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा। समीर के विकेट की तलाश भारतीय गेंदबाज काफी समय से कर रहे थे, लेकिन पारी के 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उनका इंतजार खत्म हुआ। दीपेशद्रेवेंद्रन ने समीर मिन्हास को कनिष्कचौहान के हाथों आउट कराया। इस दौरान वह 113 गेंद पर 172 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पारी में उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के जड़े। आउट होने से पहले पारी के 43वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर सिक्स और चौथी गेंद पर समीर ने चौका लगाया था।

43 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 302/4 रहा।

21 Dec 20251:28:15 PM

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: अहमद हुसैन आउट

खिलन पटेल की गेंद पर छक्का जड़ने के तुरंत बाद, हुसैन ने एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। इस बार गेंद थोड़ी बाहर थी और हुसैन अपना स्वीपशॉट सही से नहीं लगा पाए। गेंद शॉर्टमिड-विकेट पर खड़े भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे के हाथों में चली गई। इस तरह अहमद हुसैन के रूप में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। अहमद ने 72 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। ये घटना पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद की रही।

 

21 Dec 202512:52:38 PM

India U19 vs Pakistan U19 Asia Cup Final Live Score: समीर-अहमद के बीच 100 रन की साझेदारी

पारी के 32वें ओवर की चौथी गेंद पर समीर मिन्हास ने शानदार छक्का लगाया और इस तरह समीर-अहमद के बीच 100 रन की पार्टनरशिप पूरी हुई। पाकिस्तान का स्कोर 32 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन रहा।

21 Dec 202512:48:51 PM

India vs Pakistan Live Score: भारत की बेहद खराब फील्डिंग

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की फाइनल मैच में बेहद ही खराब फील्डिंग देखने को मिल रही है। एक डॉट बॉल जिसे होना चाहिए था, वह ओवरथ्रो की वजह से चौके में बदल गई। यहां रन आउट का एक शानदार मौका हो सकता था, लेकिन फील्डर का थ्रो बिल्कुल दिशाहीन था। इतना ही नहीं, गेंदबाज भी गेंद को पकड़ने करने में नाकाम रहे और नतीजा यह हुआ कि गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए चली गई। इस तरह पाकिस्तान के खाते में फ्री के 4 रन आ गए। ये घटना पारी के 30वें ओवर की रही।

21 Dec 202512:41:20 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: समीर मिन्हास ने जड़ा शतक

पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर समीर मिन्हास ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। समीर मिन्हासफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने है, जिन्होंने शुरुआत से ही काउंटर अटैक कर भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया है। समीर मिन्हास ने शतक जड़ने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। उनके साथ क्रीज पर अहम हुसैन (27) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन रहा। 

21 Dec 202512:35:00 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: समीर मिन्हास ने बढ़ाई भारत की टेंशन

समीर मिन्हास अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। 28 ओवर के बाद समीर 97 रन बनाकर नाबाद हैं। अहमद हुसैन 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। समीर-अहमद की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रखा हैं। 

21 Dec 202512:23:05 PM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान के 150 रन पूरे

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए हुसैन ने अब तक काफी संभलकर शुरुआत की है, लेकिन पारी के 23वें ओवर की पांचवें गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। समीर मिन्हास शानदार बैटिंग कर रहे हैं। 23 ओवर के खेल तक पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन रहा। 

21 Dec 202512:01:09 PM

IND U19 vs PAK U19 Live Score: उस्मान खान हुए आउट

पाकिस्तान को दूसरा झटका उस्मान खान के रूप में लगा। पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलान पटेल ने उस्मान खान को अपनी फिरकी में फंसाया। इस दौरान उस्मान खान 45 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस्मान का किशन कुमार ने दो बार कैच ड्रॉप किया था। इस तरह खिलान ने भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। 123 रन के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। 

18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन रहा।

21 Dec 202511:40:39 AM

IND U19 vs PAK U19 Final live: 100 रन के पार पाकिस्तान का स्कोर

समीर मिन्हास इस समय क्रीज पर पूरी तरह छाए हुए हैं। U-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की टीम इस समय काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समीर मिन्हास ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है। पिछले कुछ ओवरों में उन्होंने लगातार बाउंड्री बटोरी हैं, जिससे भारतीय कप्तान और गेंदबाज थोड़े परेशान दिख रहे हैं।

13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 102/1

21 Dec 202511:13:38 AM

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Live Score: 50 रन के पार पाकिस्तान का स्कोर

7 ओवर के खेल के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन पहुंच चुका है। समीर (21) और उस्मान (14) रन बनाकर टीम की पारी को संभाल रहे हैं। 

21 Dec 202510:56:56 AM

India vs Pakistan U19 Asia Cup Final LIVE: पाकिस्तान का गिरा पहला विकेट

पाकिस्तान के दाएं हाथ के बैटर समीर मिन्हास ने पारी के तीसरे ओवर में दो चौके लगाए और पाकिस्तान को 25 रन के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसके अगले ओवर यानी चौथे ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हेनिल पटेल ने हमजा जहूर को अपना शिकार बनाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने उनका कैच लपका। इस दौरान जहूर ने 18 रन बनाए।

21 Dec 202510:53:36 AM

IND vs PAK Final live Score: एरोन जॉर्ज से छूटा आसान-सा कैच

हेनिल पटेल की गेंद पर हमजा जहूर ने बड़ा शॉट खेला, गेंद मिड विकेट की तरफ गई , लेकिन हेनिल पटेल और एरोन जॉर्ज के बीच तालमेल की कमी दिखी और ये आसान-सा कैच हाथ से निकल गया। इसके ठीक दो गेंद बाद ही जहूर ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जोरदार छक्का लगाया। अब ये सवाल है कि क्या यह कैच ड्रॉप आज भारत को भारी पड़ेगा?

21 Dec 202510:41:43 AM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू

भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ पाकिस्तान की बैटिंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान की ओर से हमजा जहूर और समीर मिन्हास ने पारी का आगाज किया।टीम इंडिया के लिए किशन कुमार सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं।

21 Dec 202510:21:56 AM

India vs Pakistan Final Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान U19: समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, निकाब शफीक, मोहम्मद शयान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।

21 Dec 202510:09:33 AM

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: भारत ने टॉस जीता

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने पाकिस्तान की टीम आएगी। 

21 Dec 20259:47:25 AM

India vs Pakistan U19 Final live: 15 मिनट में उछलेगा टॉस का सिक्का

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल का टॉस 10 बजे होना है। 

21 Dec 20259:13:12 AM

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final LIVE: टूर्नामेंट में बतौर भारतीय गेंदबाज कौन चमका?

पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ आज भारतीय टीम का फाइनल मैच है। अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत की तरफ से तीन गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया। दीपेश देवेंद्रन ने कुल 11 विकेट लिए, कनिष्क ने 6 विकेट और किशन सिंह ने पांच विकेट हासिल किए।

21 Dec 20259:03:27 AM

IND U19 vs PAK 19 Live Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान- उस्मान खान, समीर मिन्हास, शाहजेब खान,  साद बेग (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ (कप्तान),फहम उल हक, मोहम्मद रियाज़ुल्लाह,  मोहम्मद तैयब आरिफ, हारून अरशद, अली रजा, अब्दुल सुभान।

21 Dec 20259:03:02 AM

India vs Pakistan U19 Final Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत- आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा , एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल,दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह,हेनिल पटेल।

 

 

21 Dec 20258:58:33 AM

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final Live Score: कैसे भारत को मिला फाइनल का टिकट?

भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप 2025 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ओपनिंग मैच में यूएई को 234 रन से हराया था। इसके बाद पाकिस्तान को 90 रन से दूसरे गेम में मात दी और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में मलेशिया को 315 रन से हराया। सेमीफाइनल मैच में बारिश के कारण मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका क 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

21 Dec 20258:54:17 AM

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final Live Score: कैसे पाकिस्तान ने कटाया फाइनल का टिकट?

पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना किया था, लेकिन उन्होंने बाकी दो ग्रुप-स्टेज मैच यूएई के खिलाफ (70 रन) और मलेशिया के खिलाफ (297 रन के अंतर) से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी और फाइनल का टिकट कटाया। आज पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच में भारत से सामना है।

21 Dec 20258:48:00 AM

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final Live Score: टूर्नामेंट में किसने बनाए अभी तक सर्वाधिक रन?

अंडर-19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने 4 मैच खेलकर कुल 299 रन बनाए हैं। आज फाइनल में भारत के खिलाफ भी उन पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं, भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने 4 मैच खेलते हुए 263 की औसत से 263 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेलते हुए 235 रन बनाए हैं।

21 Dec 20258:43:50 AM

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final Live Score: कहां देख सकते हैं फाइनल मैच?

भारत बनाम पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच फैंस एसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई में खेला जाना है। ये मैच फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्थ पर देख सकते हैं, जबकि मोबाइल पर फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

21 Dec 20258:41:03 AM

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: पाकिस्तान की स्क्वॉड इस प्रकार

फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास, मोहम्मद हुजैफा।

21 Dec 20258:39:00 AM

India U19 vs Pakistan U19 Final Live Score: भारत की स्क्वॉड इस प्रकार

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज।

21 Dec 20258:33:09 AM

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: नमस्कार, लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का सामना आज पाकिस्तान से अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में होना है। ये मुकाबला 10:30 बजे से शुरू होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us