विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से रौंदा

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:10 PM (IST)

बारिश से बाधित मैच को भारत ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस ...और पढ़ें

भारत ने जीता पहला वनडे

भारत ने जीता पहला वनडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया।

ईडन पार्क में खेले गए मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला। पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। इसके बाद दूसरी बार बारिश की वजह से 10 ओवर की कटौती हुई। भारत को उस समय 40 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य मिला था।

बारिश रूकने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ। मगर एक ही ओवर बाद बारिश ने फिर मैच में खलल डाल दिया। इस बार मैच में आठ ओवर की कटौती हुई और भारत को 32 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य मिला।

गिल-कोहली की पारी से जीता भारत

रोहित शर्मा का पहले ओवर में ही विकेट गिरने के बाद गिल और कोहली ने क्रीज पर कब्जा जमा लिया था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी की।

गिल और कोहली के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। कोहली ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गिल 56 गेंदों में 37 रन बनाकर कोहली का बखूब साथ निभाया। दोनों की दमदार पारियों की वजह से भारत ने 23वें ओवर में मुकाबला आसानी से जीत लिया।

हालांकि जैकब डफी ने आखिरी में कोहली समेत तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। मगर तब तक मैच न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गया था। नमन धीर ने चौका लगाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

अर्शदीप की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा

इससे पहले भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया। अर्शदीप की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 40.2 ओवरों में 185 रनों पर समेट दिया।

अर्शदीप के अलावा, गुरनूर बराड़ ने तान विकेट झटके। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी टिम सीफर्ट ने खेली। उनके बल्ले से 38 रन आए।

इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिरी के ओवरों में ब्लेयर टिकनर के 22 गेंदों में तूफानी 34 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब पहुंचा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 'चौका' लगाकर हासिल की खास उपलब्धि, जवागल श्रीनाथ-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में लिखा नया इतिहास, नंबर-3 पर ये खास कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।