विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में लिखा नया इतिहास, नंबर-3 पर ये खास कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:09 PM (IST)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है। वो नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते ...और पढ़ें

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली को मैच से पहले इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 12 रन बनाने की जरुरत थी। कोहली ने इस दौरान 13वीं गेंद पर काइल जैमीसन के खिलाफ सिंगल लेकर यह रिकॉर्ड कायम कर दिया।

कोहली ने पूरे किए 13000 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने 250 पारियों में 61.55 की ओसत से 12988 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 69 अर्धशतक और 48 शतक आए हैं।

कोहली ने नंबर तीन पर लगभग 96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं ओवरऑल कोहली के नाम 305 पारियों में 15000 से ज्यादा रन हैं। वो कुल 55 शतक जड़ चुके हैं। वो वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

नंबर तीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग दूसरे पायदान पर हैं। उनके नाम लगभग 43 के औसत से 12662 रन हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नंबर-तीन पर खेलते हुए 10,000 का आकड़ा भी नहीं पार कर पाया है।

कुमार संगाकारा के नाम 9747 और जैक्स कालिस के नाम 7774 रन हैं। वहीं केन विलियमसन ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर में 6504 रन बनाए हैं।

क्रीज पर मौजूद कोहली

विराट कोहली अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं। भारत को न्यूजीलैंड ने 186 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट गंवा दिया है। कोहली के साथ कप्तान शुभमन गिल भी डटे हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

कोहली 27 गेंदों में 29 और गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक बारिश की वजह से खेल रूका हुआ है। भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। उसे मैच जीतने के लिए 132 रनों की जरुरत है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI LIVE Score: फैंस के लिए खुशखबरी, ऑकलैंड में बारिश रूकी; जल्द शुरू हो सकता है मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों के 'छक्के' छुड़ाकर रचा इतिहास, 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किया अनोखा कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।