IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 'चौका' लगाकर हासिल की खास उपलब्धि, जवागल श्रीनाथ-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में जगह बना ली।
-1793780518947_m.webp)
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास (PC-BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले वनडे में ऑकलैंड के मैदान पर चार विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों के साथ अपना नाम जोड़ लिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अर्शदीप वनडे में न्यूजीलैंड में चार विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ शमी और श्रीनाथ ने किया था।
अर्शदीप ने रचा इतिहास
अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड में चौथा बेस्ट स्पेल है। टॉप- 2 पर दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का कब्जा है।
श्रीनाथ ने साल 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर चार विकेट लिए थे। वहीं 1995 में नेपियर में उन्होंने 52 रन देकर चार विकेट झटके थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शमी हैं। शमी ने 2014 में नेपियर में 55 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे।
एक विकेट से इतिहास रचने से चूक गए अर्शदीप
अर्शदीप सिर्फ एक विकेट से अपना पांच विकेट हॉल लेने से चूक गए। अगर वो ऐसा कर लेते तो न्यूजीलैंड में वो इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाते।
न्यूजीलैंड में भारत के लिए वनडे में इकलौता पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने साल 1994 में वेलिंग्टन के मैदान पर 33 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
न्यूजीलैंड को सिर्फ 185 पर समेटा
अर्शदीप की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 185 रनों पर समेट दिया। अर्शदीप के अलावा, गुरनूर बराड़ ने तान विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी टिम सीफर्ट ने खेली। उनके बल्ले से 38 रन आए। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिरी के ओवरों में ब्लेयर टिकनर के 22 गेंदों में तूफानी 34 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब पहुंचा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।