IND A vs AUS A: रजत पाटीदार का अर्धशतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया के आगे पस्त हुई भारतीय टीम; गंवाई वनडे सीरीज
IND A vs AUS A: सैम कॉन्स्टास और विकेटकीपर जोश फिलिप की फिफ्टी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में भारत ए को 69 रन से शिकस्त दी।

रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास और विकेटकीपर जोश फिलिप की फिफ्टी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में भारत ए को 69 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहला वनडे 125 रन से जीता था। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
शतकीय साझेदारी हुई
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 1 गेंद पहले 275 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत औसत रही और मिचेल ओवेन 13 गेंदों पर 25 रन की पारी खेलकर कैच आउट हुए। इसके बाद सैम कॉन्स्टास और जोश फिलिप के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय (101) साझेदारी हुई।
सिंधु ने तोड़ी साझेदारी
निशांत सिंधु ने जोश (58) को रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। इसके बाद सैम कॉन्स्टास ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 88 गेंदों पर 67 रन बनाए। कप्तान नाथन मैकस्वीनी 32 के स्कोर पर रन आउट हुए।
5 नंबर पर उतरे लचलान शॉ ने 25 रनों का योगदान दिया। लोअर ऑर्डर में कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। भारत की ओर से अरशद खान को 3 सफलताएं मिलीं। यश ठाकुर के खाते में 2 विकेट आए। वहीं विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय के खाते में 1-1 विकेट आया।
अकेले लड़ते रहे पाटीदार
276 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम 46वें ओवर में 206 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से रजत पाटीदार इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया। पाटीदार ने 81 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए।
अनुकूल रॉय 34 रन बनाकर नाबाद रहे। विप्रज निगम ने 23 और निशांत संधू-साई सुदर्शन ने 13-13 रन का योगदान दिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 12 रन ही बना सके। स्पेंसर जॉनसन ने 3 और राइली मेरेडिथ-तनवीर संघा ने 2-2 शिकार किए।
Rajat Patidar with a touch of class! 👌 Team India A keep the scoreboard ticking as #RajatPatidar and #NishantSindhu rebuild the innings. 🏏 #INDAvAUSA | 2nd ODI | 👉 Streaming Live Now https://t.co/TdrWjQDzcV https://t.co/hgCRX0XCbE
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 9, 2026
