IND vs ZIM T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, 8 अंकों के साथ बने टेबल टॉपर
IND vs ZIM T20 World Cup Live Score: भारत सुपर-12 के आखिरी मैच में एमसीजी के मैदान पर जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 8 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टेबल टॉपर के तौर पर खत्म किया है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क, IND vs ZIM T20 World Cup Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 17.2 ओवर में केवल 115 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की 61 रन की तेज तर्रार पारी के दम पर 186 रन बनाए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
वेस्ले मधेवीरे, क्रेग इर्विन (कप्तान), रेजिस चकाबा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, रियान बर्ल, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
हेड टू हेड में भारत और जिम्बाब्वे
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे पहली बार एक दूसरे से खेलेगी। लेकिन T20I मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार T20I में भिड़ी है। 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि केवल 2 बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है।
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने विकेट लेकर जिम्बाब्वे को ऑल आउट कर दिया। जिम्बाब्वे 17.2 ओवर में 115 रन ही बना सका। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 में 8 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गया है। 10 नवंबर गुरुवार को एडिलेड में भारत-इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगा।
For his breathtaking batting pyrotechnics, @surya_14kumar bagged the Player of the Match award as #TeamIndia beat Zimbabwe by 7⃣1⃣ runs at the MCG👏 👏
— BCCI (@BCCI) November 6, 2022
Scorecard 👉 https://t.co/shiBY8Kmge #T20WorldCup | #INDvZIM pic.twitter.com/k236XjavDv
जिम्बाब्वे ने इस ओवर में एक विकेट खोया।
हार्दिक पांड्या ने जिम्बाब्वे को नौवां झटका दिया। सिकंदर रजा को बैक ऑफ लेंथ गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया।
अश्विन अपने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है।
अश्विन अपने चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर नगारवा को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को आठवां झटका दिया।
गेंदबाजी करने आए अश्विन ने अपनी पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को सातवां झटका दिया।
अक्षर पटेल के इस ओवर में सिकंदर रजा ने एक चौका मारा।
14वें ओवर में जिम्बाब्वे ने एक विकेट खोया और दो रन बनाए।
अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में तीसरी गेंद पर बर्ल का विकेट लेकर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया।
अक्षर पटेल के इस ओवर में आखिरी दो गेंदों पर बर्ल ने लगातार दो चौके लाए। अक्षर पटेल अपने दो ओवर में कुल 28 रन दे चुके हैं। 13 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने 94 रन पर 5 विकेट गंवा दिया है।
आर अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। बर्ल ने इस ओवर एक शानदार चौका मारा।
सिकंदर रजा और बर्ल ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। अक्षर पटेल के इस ओवर में एक छक्का और एक चौके लगे। 11 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 75/5
भारत के कप्तान ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए आर अश्विन को अटैक लग गया। अश्विन के इस ओवर में दो चौकों के साथ जिम्बाब्वे ने कुल 12 रन लिए। 10 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर, 59/5
हार्दिक पांड्या के इस ओवर में 8 रन बने। बर्ल ने मिडऑफ के ऊपर से एक शानदार चौका मारा। 9 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 47/5
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की आधी बल्लेबाजी पवेलियन लौट चुकी है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 148 रन की जरुरत है।
मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जिम्बाब्वे को पांचवा झटका दिया। टोनी मुनयोंगा 5 रन बना कर LBW आउट हुए।
सात ओवर की समाप्ती के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 32 रन पर 4 विकेट है। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया।
हार्दिक पांड्या ने फॉलो थ्रो में एक हाथ से कैच पकड़ कर एर्विन को आउट किया।
जिम्बाब्वे ने छठवे ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शमी की गेंद पर भुवनेश्वर ने शानदार कैच पकड़ा। जिम्बाब्वे ने 6 ओवर में तीन विकेट पर 28 रन बना लिए हैं।
भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर में 8 रन बने। इसके साथ जिम्बाब्वे 2 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं।
अर्शदीप और भुवनेश्वर की स्विंग होती गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं।
भुवनेश्वर के दूसरे में चा रन बने। इन चार रन के साथ जिम्बाब्वे ने 7 रन बना लिए हैं।
जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरूआत की है। दो ओवर में उसने दो विकेट खो दिए हैं।
दूसरे ओवर में अर्शदीप ने चौथे गेंद पर रेजिस चकाब्वा को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में दो रन एक्सट्रा के रूप में बने हैं।
भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने पहल ओवर मेडन किया। पहली गेंद पर ही जिम्बाब्वे ने अपना पहला विकेट खो दिया।
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे का पहला विकेट पहली गेंद पर गिर गया। भुवनेश्वर की गेंद पर कोहली ने वेस्ले मधेवीरे का कैच पकड़ा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में भारत ने 21 रन बनाए। भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य दिया है।
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए।
19वें में भारत ने 13 रन बनाए। मुजारबानी के इस ओवर में दो चौके आए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/4
चतारा की आखिरी गेंद पर छक्का लगाते ही सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/4
नगारवा के इस ओवर में सूर्या ने एक छक्के और एक चौके साथ कुल 12 रन लिए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/4
मुजारबानी के ओवर में हार्दिक और सूर्यकुमार ने दो-दो चौके मारे। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/4 हो गया।
दो विकेट जल्द गिरने के बाद भारत की रन बनाने की गति कम हुई है। 15वें ओवर में मात्र 4 रन बने।
भारत ने 14 ओवर में अपने चार बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। क्रीज पर हार्दिक और सूर्यकुमार बैटिंग कर रहे है।
विलियम्स की गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए पंत ने अपना विकेट गंवा दिया है। लांग ऑन पर बाईं तरफ भागते हुए रायन बर्ल ने कमाल की डाइविंग लगाते हुए कैच पकड़ा है।
मैदान पर दो नए बल्लेबाज सूर्यकुमार और रिषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।
13वें ओवर की 2 दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने अपना विकेट गंवा दिया। पहली गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। सिकंदर रजा ने वापसी करते हुए राहुल का विकेट ले लिया। राहुल ने 35 बॉल पर 51 रन की पारी खेली।
सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का मारकर केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
कोहली के आउट होने के बाद सुर्यकुमार बैटिंग करने आए हैं। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं।
विलियम्स की गेंद पर लंबी हिट मारने के चक्कर में कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया। आउट होने से पहले 25 गेंद पर 26 रन की पारी खेली।
सिकंदर रजा के ओवर में 6 गेंद पर 6 सिंगल आए। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 85 रन एक विकेट हो गया।
चतारा के ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।
जिम्बाब्वे की तरफ से 9वां ओवर सिकंदर रजा करने आए। उन्होंने अपने इस ओवर में मात्र 3 रन दिए। 9 ओवर के बाद भारत का 71 रन एक विकेट
8वें ओवर में 1 छक्का और 1 चौके सहित बने 14 रन, टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर बाद 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।
जिम्बाब्वे की तरफ से 7वां ओवर मसाकाद्जा ने किया। इस ओवर में टीम इंडिया ने कुल 8 रन बटोरे जिसमें कोहली ने एक शानदार चौका लगाया।
पहले पावरप्ल के आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने 1 बाउंड्री सहित 10 रन बनाए। यह ओवर मुजरबानी ने डाला और 6 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 46/1
जिम्बाब्वे की तरफ से 5वां ओवर चतारा ने किया। इस ओवर में 5 रन बने। जिम्बाब्वे के लिहाज से एक और किफायती ओवर साबित हुआ।
कोहली ने आते ही पहली गेंद पर चौका मारा। इस चौके के साथ भारत का स्कोर एक विकेट पर 31 रन हो गया है।
रोहित शर्मा 15 रन बनाकर वेलिंग्टन का शिकार बने।
केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में 12 रन जोड़े। इसके साथ ही भारत का स्कोर 18 रन हो गया है।
अपना दूसरा ओवर करने आए नगरावा की चौथी गेंद पर शानदार छक्का मारा। केएल राहुल ने फ्लिक करते हुए डीप स्क्वायर लेग पर छक्का मारा।
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। इसके साथ ही भारत दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर फ्लिक करके सिंगल निकाला। डीप स्क्वायर लेग के फील्डर ने गेंद को फील्ड कर कीपर की तरफ फेंकी।
जिम्बाब्वे के लिए पहले ओवर करने आए नगरावा ने मेडन ओवर डाला। भारत पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना सका।
राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमों के खिलाफ मैदान में पहुंच गए है। रोहित शर्मा और केएल राहुल भारत की तरफ से ओपनिंग करेंगे।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा जिम्बाव्बे खिलाफ कप्तान के रूप में अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलेंगे। जीत के साथ कप्तान अपने आपको बेहतर तोहफा देना चाहेंगे।
A Special Half-century! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) November 6, 2022
Congratulations to @ImRo45 on his 5⃣0⃣th T20I game as #TeamIndia Captain! 👏 👏
Follow the match 👉 https://t.co/shiBY8Kmge #T20WorldCup | #INDvZIM pic.twitter.com/6JfkMV99HU
जिम्बाव्बे और भारत टी20 विश्व कप पहली बार भिड़ेगी। भारत का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर रहा है।
जिम्बाब्वे ने कई बार बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी है। जहां जिम्बाब्वे की टीम ने भारत को परेशान किया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में विराट कोहली 23 रन बनाते ही टूर्नामेंट में एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इनसे आगे कुसल मेंडिस और मैक्स ओडॉड हैं।
भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है।
भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला मुकाबला जल्दी ही शुरू होने वाला है। ऐसे में भारतीय दर्शन ढोल-नगाड़े के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंच गए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ आज खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
#T20WorldCup | Fans cheer for team India outside Melbourne Cricket Ground ahead of the #INDvsZIM match that will begin shortly.
— ANI (@ANI) November 6, 2022
Following South Africas loss in their match against the Netherlands today, team India qualified for the semi-finals. pic.twitter.com/IMWB6YhBKx
