IND vs ZIM Highlights: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में लहराया तिरंगा, आखिरी टी20 को 42 रन से जीता; 4-1 से सीरीज अपने नाम की
IND vs ZIM Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला गया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच को भारत ने 42 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला गया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 125 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम ने 42 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 5 मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।
रिचर्ड नगारवा के रूप में जिम्बाब्वे का आखिरी विकेट गिरा। वह खाता तक नहीं खोल सके। मुकेश कुमार ने उन्हें बोल्ड किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 42 रन से मैच अपने नाम किया।
भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। जिम्बाब्वे का 9वां विकेट गिर गया है। फराज अकरम ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए।
भारतीय टीम जीत का चौका लगाने के करीब है। जिम्बाब्वे का 8वां विकेट गिर गया है। ब्रैंडन मावुता ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। विकेटकीपर क्लाइव मदांडे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।
जिम्बाब्वे के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। जॉनाथन कैंपबेल ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 4 रन ही बना सके।
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान सिकंदर रजा रन आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।
शिवम दुबे ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे डायोन मायर्स को पवेलियन भेजा। डायोन मायर्स ने 32 गेंदों पर 34 रन बनाए।
जिम्बाब्वे टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। वॉशिंगटन सुंदर ने तादिवानाशे मारुमनी को LBW आउट किया। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए।
जिम्बाब्वे टीम ने 2 विकेट जल्दी खो दिए हैं। मुकेश कुमार ने ब्रायन बेनेट को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। ब्रायन बेनेट ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए।
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम का पहला विकेट गिर गया है। मुकेश कुमार ने वेस्ली मधेवेरे को बोल्ड किया। वेस्ली मधेवेरे खाता तक नहीं खोल सके।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 168 रनों की दरकार है।
भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे शिवम दुबे रन आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। अर्धशतक लगाने के बाद संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्होंने 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रियान पराग कैच आउट हुए। उन्होंने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनके और संजू सैमसन के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप हुई।
शुरुआत विकेट जल्दी खोने के बाद संजू सैमसन ने रियान पराग के साथ पारी को संभाला। भारत को स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
भारतीय टीम लड़खड़ा गई है। टीम का टॉप ऑर्डर सस्ते में पवेलियन लौट गया है। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल कैच आउट हुए। गिल ने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए।
भारतीय टीम को का दूसरा विकेट गिर गया है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए।
भारतीय टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को सिकंदर रजा ने चौथी गेंद पर बोल्ड किया। यशस्वी ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे मे भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
वेसली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता , मासूम कैया, अंतुम नकवी।
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग , ध्रुव जुरेल।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाना है। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलने वाली है।