विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: श्रेयस अय्यर के शतकीय प्रहार से बेदम हुआ वेस्टइंडीज, पहले T20I मैच में भारत ने जीता एकतरफा मुकाबला

By Vikas MishraEdited By: Praveen Kumar Mishra
Published: Tue, 06 Oct 2026 10:12 PM (IST)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई।

श्रेयस अय्यर (फोटो: BCCI)

श्रेयस अय्यर (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विकास मिश्र, जागरण, लखनऊ। एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का विजय अभियान मंगलवार को इकाना स्टेडियम में भी जारी रहा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 102) की तू्फानी शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ 1-0 की बढ़त हासिल की, बल्कि इकाना में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

इसके पहले साल 2018 में यहां मेजबान ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कैरेबियाई टीम को 71 रन रनों से हराया था। वेस्टइंडीज के 172 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को भारत ने सिर्फ 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रेयस ने खेली सर्वश्रेष्ठ पारी

जीत के इरादे से उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन (11) और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (21) पारी की शुरुआत करने उतरे। संजू क्रीज पर आने के बाद से ही सहज नहीं दिख रहे थे। 29 रन के स्कोर पर वह अकील की अंदर आती गेंद पर चकमा खा बैठे। अभिषेक ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह रोस्टन चेज की गेंद पर बड़ा शाट लगाने के प्रयास में शिमरोन हेटमायर को आसान कैच थमा दिया। 35 रन के कुल स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन (नाबाद 37) के साथ महज 68 गेंदों पर 137 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिलाकर लौटे।

श्रेयस और ईशान किशन की शानदार साझेदारी

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चुनौतीपूर्ण स्कोर को भी बौना साबित कर दिया। अय्यर ने मैथ्यू फोर्ड को निशाने पर लिया और उनके दो ओवर में 39 रन ठोके। भारतीय जोड़ी ने चेज, जोसेफ और शेफर्ड को भी नहीं बख्शा। सबकी जमकर धुनाई की। अय्यर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर करियर का पहला शतक पूरा किया। टी-20 करियर में यह श्रेयस की सर्वश्रेष्ठ पारी है। साथ ही इकाना स्टेडियम में भी किसी भी भारतीय खिलाड़ी या कप्तान की ओर से दूसरा शतक है।

होप और रेदरफोर्ड ने दिखाई क्लास

इसके पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बाद शाई होप (52) और शरफेन रदरफोर्ड (56) ने पारी को संभाला। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजने में कोई गलती नहीं की। होप और रेदरफोर्ड ने 35 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।

शाई होप और रदरफोर्ड ने की शानदार बल्लेबाजी

दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली। होप ने अपनी शानदार पारी में 37 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के जड़े। मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की और लगातार विकेट भी हासिल किए, लेकिन पहले होप और बाद में रदरफोर्ड ने लगातार स्ट्राइक रोटेट करने के साथ आक्रामक शॉट के दम पर टीम पर दबाव नहीं बढ़ने दिया।

इसी बीच खतरनाक हो रहे होप को पहला मैच खेल रहे नमन धीर ने अक्षर पटेल के हाथों मिडऑन पर कैच आउट कराया। अंतिम ओवरों में रेदरफोर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर को 170 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 34 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्कों लगाए।

यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त, BCCI ने पुरुष चयन समिति में खाली पद के लिए मंगाए आवेदन

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, मंधाना बनी कप्तान; शेफाली और दीप्ति को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी