अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त, BCCI ने पुरुष चयन समिति में खाली पद के लिए मंगाए आवेदन
अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में खाली पद के लिए आवेदन आमंत्रित ...और पढ़ें

अजीत अगरकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मंगलवार को पुरुष क्रिकेटरों की चयन समिति में खाली पद को भरने के लिए आवेदन मंगाए। यह पद अजीत अगरकर के हटने के बाद खाली हुआ था, जो पांच सदस्यीय पैनल के अध्यक्ष भी थे। अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हुआ।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने 18 सितंबर को हुई सालाना आम बैठक (एजीएम) के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड को बता दिया था कि वह अपना करार आगे नहीं बढ़ाना चाहते। भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा अभी पुरुषों की टीम के लिए चयन समिति के अंतरिम चेयरमैन हैं। उनके साथ शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह अन्य सदस्य हैं।
BCCI ने मांगा सेलेक्टर पद के लिए आवेदन
बीसीसीआई ने कहा कि बोर्ड अपनी पुरुषों की चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मंगा रहा है। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। 40 वर्षीय ओझा ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्हें वरिष्ठता के आधार पर चयन समिति का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि ऐसा तब हो सकता है कि बीसीसीआई जिस उम्मीदवार को चुने, उसने ओझा से कम टेस्ट मैच खेले हों।
उम्मीदवारों की योग्यता
चयन पैनल में शामिल होने के लिए चर्चा में पार्थिव पटेल अगर इस पद पर चुने जाते हैं तो वह वरिष्ठता के मामले में ओझा से आगे होंगे, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं। बाकि आवेदकों के लिए बोर्ड की शर्तें वही हैं, जैसे उम्मीदवारों ने कम से कम सात टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों। साथ ही खेल से संन्यास लिए हुए कम से कम पांच साल हो चुके हों।
