विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, मंधाना बनी कप्तान; शेफाली और दीप्ति को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

भारतीय महिला चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। स्मृति ...और पढ़ें

शेफाली वर्मा-स्मृति मंधाना

शेफाली वर्मा-स्मृति मंधाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला चयन समिति ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से रायपुर में होगा, जबकि दो मैचों की वनडे सीरीज 23 अक्टूबर से वडोदरा में खेली जाएगी।

मंधाना के लिए नियमित कप्तान के तौर पर ये पहली सीरीज होगी। बता दें कि मंगलवार को हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मंधाना को तीनों फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया है। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज से कप्तान के तौर पर अपने करियर का आगाज करेंगी।

शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को मिली जिम्मेदारी

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। शेफाली ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब उन्हें टी20 टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है। दूसरी तरफ वनडे फॉर्मेट के लिए ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता, मिन्नू मणि।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, रेणुका ठाकुर।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: श्रेयस अय्यर के शतकीय प्रहार से बेदम हुआ वेस्टइंडीज, पहले T20I मैच में भारत ने जीता एकतरफा मुकाबला

यह भी पढ़ें- भुवनेश्‍वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय T20I टीम में हुई वापसी, 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप भी है लक्ष्‍य?