IND vs WI: भारतीय टीम को इंद्र देव की मिली मदद, 7 साल का सिलसिला टूटने से बचा; सीरीज 2-2 से बराबर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है, जिसकी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है।
-1792256464457_m.webp)
भारत बनाम वेस्टइंडीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में इंद्र देव की मदद से भारत का सात साल से लगातार घर में टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला खत्म होने से बच गया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला बारिश की वजह से रद हुआ, जिसकी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला पहले ही बारिश की वजह से दो घंटे और 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था।
भारत ने 7.4 ओवर खेलकर पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बना दिए थे। मगर बारिश ने एक बार फिर मुकाबले में खलल डाल दिया। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ। अंपायर्स ने मैच को रद करने का फैसला लिया, जिसकी वजह से दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर हुई।
भारत की पारी में ईशान किशन ने 10 गेंदों में 30 रन ठोके। वहीं नमन धीर छह गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। मगर बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू ही नहीं हो पाया।
भारत का रिकॉर्ड टूटने से बचा
भारत पिछले सात साल से घर में टी20 सीरीज नहीं हारा था। उसे आखिरी बार साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हार का सामना करना पड़ा था।
भारत पर शनिवार को एक बार फिर हार का खतरा मंडरा रहा था। अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो, उसका सात साल का रिकॉर्ड टूट जाता। मगर बारिश ने मैच पूरा नहीं होने दिया और सीरीज बराबरी पर खत्म हो गई।
शाई होप बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। होप ने इस सीरीज में दो शतक ठोके। होप ने चार मैचों में लगभग 191 की स्ट्राइक रेट से 261 रन ठोके।
शाई होप ने दो शतक के अलावा एक अर्धशतक भी जड़ा था। होप के दमदार प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी टक्कर देते हुए सीरीज को बराबर किया था।
यह भी पढ़ें- जैक फ्रेजर मैक्गर्क का कत्लेआम, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट में बल्ले की धार करेंगे तेज
