न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट में बल्ले की धार करेंगे तेज
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा कदम उठाया है। गिल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे।

शुभमन गिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले लाल गेंद से तैयारी करने का फैसला लिया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गिल पंजाब के एलिट ग्रुप ए के दूसरे मैच में खेलते हुए दिखेंगे। पंजाब का सामना कल यानी 18 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से होगा।
रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे गिल
गिल रविवार से शुरू हो रहे पंजाब के दूसरे मैच में पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लाल गेंद से खेलते दिखेंगे। इसके बाद वो 23 या 24 तारीख को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।
पंजाब ने रणजी ट्रॉफी में पहला मैच मुल्लांपुर में आसाम के खिलाफ खेला था। दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था, पंजाब ने पहली पारी में छत्तीसगढ़ पर लीड बनाई थी, जिसकी वजह से उन्हें तीन अंक मिला।
गिल भारत के लिए टेस्ट टीम में चार नंबर पर खेलते हुए दिखते हैं। ऐसे में वो पंजाब के लिए भी उसी पोजिशन पर उतर सकते हैं। इस दौरान वो टीम में जशनप्रीत सिंह की जगह ले सकते हैं। जशनप्रीत ने आसाम के लिए खिलाफ चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाए थे।
आखिरी बार जनवरी में खेले थे रणजी मुकाबला
गिल आखिरी बार जनवरी में रणजी ट्रॉफी का मैच खेले थे। सौराष्ट्र के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 14 रन बनाए थे।
गिल पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वो सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे से पहले गिल उम्मीद करेंगे कि वो पंजाब के लिए अच्छी पारी खेलें।
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह नवंबर से होगी। वहीं इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज होगी।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के दो शब्द वाले पोस्ट ने मचाई तबाही, मौका न मिलने पर छलका दर्द
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी से पहले लिया बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने को कहा अलविदा
