विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी से पहले लिया बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने को कहा अलविदा

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 01:51 PM (IST)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने मुख्य कोच महेला जयवर्धने से अलग होने का फैसला किया है। यह ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस और महेला जयर्वधने हुए अलग

मुंबई इंडियंस और महेला जयर्वधने हुए अलग 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस ने लीग के आने वाले सीजन को लेकर बड़ा फैसला किया है। मुंबई ने अपने कोच महेला जयवर्धने से नाता तोड़ लिया है। दोनों ने आम सहमति से अलग होने का फैसला किया है। मुंबई ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब छह साल से खिताब के लिए तरस रही मुंबई की कप्तानी में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या का हटाया जाना तय है और एक बार फिर रोहित शर्मा को जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी की रेस में हैं।

लंबे समय तक रहे साथ

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जयवर्धने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे और कई भूमिकाओं में नजर आए। इस साल इस लंबे करार का अंत हो गया। मुंबई इंडियंस द्वारा जारी बयान में जयवर्धने ने कहा, "एक दशक से ज्यादा में मुंबई इंडियंस मेरे सफर का अहम हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, पूरे परिवार और फैंस ने इस सफर को यादगार बना दिया है जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगा।"

बयान में फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी के हवाले से लिखा गया है, "महेला ने मुंबई इंडियंस में इतने सालों तक लगातार अहम योगदान दिया है। उनका शांत नेतृत्व, खेल के प्रति गहरा प्यार हमारे लिए बहुत कुछ था। पूरे मुंबई इंडियंस परिवार की तरफ से मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं।"

 

2017 से हैं साथ

मुंबई और जयवर्धने का साथ काफी पुराना है। वह 2017 में पहली बार इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। उनके रहते टीम ने 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते। हालांकि, इसके बाद टीम खिताब नहीं जीत सकी। 2022 में जब फ्रेंचाइजी ने विदेशी लीगों में अपने पैर पसारने शुरू किए तो जयवर्धने को बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं। 2025 में वह दोबारा आईपीएल में टीम के कोच बनकर लौटे।

यह भी पढ़ें- 15वें फ्लोर की बालकनी से युजवेंद्र चहल को 'शराबी ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी' ने लटकाया, 'मरते-मरते' बचे भारतीय क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- कौन हैं इंग्लैंड की कप्तान किरा चैतली? भारत से है खासा नाता, जानिए रोचक कहानी