विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15वें फ्लोर की बालकनी से युजवेंद्र चहल को 'शराबी ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी' ने लटकाया, 'मरते-मरते' बचे भारतीय क्रिकेटर

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM (IST)

युजवेंद्र चहल ने आखिरकार साल 2013 में आईपीएल के दौरान बालकनी से लटकाए जाने वाले किस्से पर खुलकर बात की ...और पढ़ें

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

HighLights

  1. आईपीएल 2013 के बालकनी वाले किस्से पर खुलकर बोले युजवेंद्र चहल

  2. चहल ने बताया एंड्रयू साइमंड नहीं बल्कि कोई और था इस मामले में शामिल

  3. 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे युजवेंद्र चहल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आखिरकार अब आईपीएल 2013 के दौरान होटल बालकनी से लटकाए जाने वाले किस्से पर खुलकर बात की है। उस समय चहल मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में बताया कि शराब के नशे में एक क्रिकेटर ने 15वें माले की बालकनी से उन्हें लटका दिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस मामले के पीछे ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स थे। मगर चहल ने इन सभी बातों को खारिज किया है।

चहल ने सुनाई पूरी कहानी

चहल ने पॉडकास्ट के दौरान इस बात की पु्ष्टी की उन्हें 15वें माले पर बालकनी से उल्टा लटका दिया था। मगर उन्होंने इस मामले से साइमंड या जेम्स फ्रैंकलिन के जुड़े होने की बातों को खारिज किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का हाथ था।

चहल ने कहा, "बेंगलुरु में एक पार्टी थी, जिसे आरसीबी होस्ट कर रही थी। मैं उस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। मैं भी उस पार्टी में गया था और वहां पर मैंने एक शख्स को देखा, जो बहुत ज्यादा नशे में था। वह देखने में काफी मजबूत और सॉलिड बॉडी वाला था। वह ऑस्ट्रेलिया का था। मगर न तो वो साइमंड्स था और नहीं फ्रैंकलिन, बल्कि कोई और ही था। उसने मुझे अपने पास बुलाया और फिर मुझे हवा में उठा लिया। पहले तो मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन फिर उसने मुझे बालकनी से बाहर लटका दिया और मैं बस उसकी गर्दन पकड़कर लटका हुआ था।"

चहल ने आगे कहा, "मैं बहुत ज्यादा डर गया था। वह बहुत ज्यादा नशे में था और सभी लोग वहां रूप में घबरा गए। सभी लोग बचाव करने आए और मुझे ऊपर खींचा। वह आदमी हंस रहा था। मगर मेरे लिए यह दूसरे जन्म जैसा था। मुझे लगता है वो होटल का 15वां या 16वां फ्लोर था।"

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं चहल

चहल तीन साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। हाल ही में चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

चहल मगर अभी भी भारतीय वनडे और टी20 टीम में वापसी करने को देख रहे हैं। वो आईपीएल में लगातार अच्छा करते हुए आ रहे हैं। वो आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- कोलंबो में रचा जाएगा इतिहास, महिला-पुरुष मिक्स्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का इस दिन से होगा आयोजन

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: 'मंधाना युग' की विजयी शुरुआत, दीप्‍ति और डेब्‍यूटेंट निक्‍की की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीती टीम इंडिया