विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलंबो में रचा जाएगा इतिहास, महिला-पुरुष मिक्स्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का इस दिन से होगा आयोजन

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:39 PM (IST)

क्रिकेट में पहली बार 80 ओवर के प्रारुप पर आधारित महिला-पुरुष मिक्स्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से होगी।

टेस्ट ट्वेंटी टूर्नामेंट

टेस्ट ट्वेंटी टूर्नामेंट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, कोलंबो। क्रिकेट में पहली बार 80 ओवर के प्रारूप पर आधारित महिला-पुरुष मिक्स्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन यहां के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में 14 से 29 नवंबर तक किया जाएगा।

टेस्ट ट्वेंटी नाम के इस टूर्नामेंट में 13 से 21 वर्ष की आयु के 160 युवा क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन दुनिया भर से कर चार महाद्वीपीय टीमों में शामिल किया जाएगा।

खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में लड़कियां और लड़के एक साथ खेलेंगे और दोनों के बनाए रन मिलाकर टीम का कुल स्कोर तय होगा।

एक टीम में 20 लड़के और 20 लड़की

चारों महाद्वीपीय टीमों में 40-40 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक टीम में 20 लड़कियां और 20 लड़के शामिल रहेंगे। हर मुकाबला एक ही दिन में खेला जाएगा और इसमें लाल तथा सफेद, दोनों गेंदों का इस्तेमाल होगा।प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा।

यह है टूर्नामेंट का पूरा नियम

मुकाबले के शुरुआती 40 ओवर दिन के समय सफेद पोशाक में लाल गेंद से खेले जाएंगे। इसके बाद अंतिम 40 ओवर रंगीन पोशाक में सफेद गेंद से एसएससी की दुधिया रोशनी में खेले जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, पहले चरण में बनाए गए रन दूसरे चरण में भी जुड़ते रहेंगे।

इस प्रारूप की सबसे खास बात इसका पैरिटी रूल यानी समानता का नियम है, जिसके तहत लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन एक दूसरे के जीत या हार तय करेंगे। टेस्ट ट्वेंटी के संस्थापक और पैरिटी रूल के लेखक गौरव बहिरवानी ने कहा कि समानता का सिद्धांत सिर्फ खेल के नियमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रसारण में भी लड़कियों और लड़कों को बराबर समय दिया जाएगा।

टूर्नामेंट के सलाहकार बोर्ड में एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन और सर क्लाइव लायड जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। दिल्ली के प्रसिद्ध क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा ग्लोबल सिलेक्शन कमेटी की अध्यक्षता करेंगे, जबकि टूर्नामेंट के संचालन की जिम्मेदारी माइक फोर्डहम संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: 'मंधाना युग' की विजयी शुरुआत, दीप्‍ति और डेब्‍यूटेंट निक्‍की की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीती टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, कप्‍तानी में दिखेगा ट्विस्‍ट