न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, कप्तानी में दिखेगा ट्विस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पहले तीन वनडे में ...और पढ़ें
-1792165765851_m.webp)
भारतीय टीम
HighLights
न्यूजीलैंड टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान
जसप्रीत बुमराह वनडे टीम से बाहर
ऋषभ पंत के खेलने पर संशय
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम में कप्तानी में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलेगा। नियमित कप्तान शुभमन गिल शुरुआती तीन मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
इसके बाद श्रेयस अय्यर आखिरी के दो मैच यानी चौथे और पांचवें वनडे में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए जरूर नजर आएंगे।
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए कुछ समय पहले ही भारतीय टीम की घोषणा हुई थी।
जसप्रीत बुमराह वनडे से बाहर
भारत की वनडे टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं है। वो टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। इसके अलावा, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे टीम में शामिल तो किया गया है, मगर उनका खेलना फिटनेस पर तय होगा। अगर वो सीरीज से पहले फिट हो जाते हैं तो टीम का हिस्सा रहेंगा, नहीं तो उन्हें बाहर भी किया जा सकता है।
ऋषभ पंत के खेलने पर संशय
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेलने पर संशय बना हुआ है। पंत हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर वो फिट नहीं हो पाते हैं तो, उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की भूमिका निभा सकते हैं।
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। वहीं टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि इससे पहले 22 अक्टूबर से टी20 श्रृंखला की शुरुआत होगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम
पहले तीन मैचों के लिए: शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [उप-कप्तान], केएल राहुल [विकेटकीपर], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव
आखिरी दो मैचों के लिए: श्रेयस अय्यर [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन [विकेटकीपर, उप-कप्तान], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल [कप्तान], यशस्वी जायसवाल, के.एल. राहुल [उप-कप्तान], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर]*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
🚨 News 🚨 #TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches. More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: दीप्ति-निक्की की अर्धशतकीय साझेदारी, भारत का स्कोर 100 के करीब
