विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: क्रांति गौड़ ने दिलाई भारत को पहली सफलता, बिलवेड बीजा को भेजा पवेलियन

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 07:13 PM (IST)

IND-W vs ZIM-W 1st T20I Live: भारत और जिंबाब्वे के बीच पहला टी20 आज रायपुर में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम बनाम जिंबाब्वे महिला टीम

भारतीय महिला टीम बनाम जिंबाब्वे महिला टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I Live Score: भारतीय महिला टीम और जिंबाब्वे महिला टीम के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर में होगा। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया स्मृति मंधाना के रूप में नए लीडर के साथ मैदान पर उतरेगी। मंधाना की नजर पूर्णकालिक कप्तान के रूप में जीत के साथ शुरूआत करने पर होगी।

मंधाना के लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं होगी। वो हरमन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए 18 टी20 और चार वनडे मुकाबलों में कप्तानी की है। उन्होंने 18 टी20 और चार वनडे मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है। इस दौरान टीम ने 11 टी20 और सभी वनडे जीते हैं।