विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के दो शब्द वाले पोस्ट ने मचाई तबाही, मौका न मिलने पर छलका दर्द

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:29 PM (IST)

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में अभी तक खेले गए चार मैचों में मौका नहीं मिला है।

वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने मचाई तबाही

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ हैं। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले वैभव ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसने सनसनी मचा दी है।

वैभव को अभी तक चारों मैचों में बेंच पर ही बैठाया गया है क्योंकि ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर है। ऐसे में वैभव को मौके नहीं मिल रहे हैं। जाहिर सी बात है इससे 15 साल का यह बल्लेबाज निराश होगा, लेकिन उन्होंने हिम्मत न हारने का फैसला नहीं किया है।

दो शब्दों में कही दिल की बात

वैभव ने पांचवें और अंतिम मैच से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति को बताया है। उन्होंने इंग्लिश में लिखा है, "Still believing." यानी अभी भी विश्वास है। यह बताता है कि वैभव को मौका न मिलने का दुख तो है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हार रहे हैं। उनको अपने ऊपर विश्वास है और ऊपर वाले पर भी कि कभी न कभी उन्हें मौका मिलेगा।

 

आठ मैचों में दिखाया दम

वैभव ने अभी तक भारत के लिए कुल आठ टी20 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने अपना दम दिखा दिया है कि उनमें कितनी प्रतिभा है। वैभव ने इन आठ मैचों में 246 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। हाल ही में एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने गोल्ड जीता था और वैभव ने सभी मैचों में हिस्सा लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको मौके का इंतजार है और ऐसी संभावना भी नहीं बना रही है कि वह पांचवें मैच में खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारों में की वैभव की तारीफ, सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल

यह भी पढ़ें- 'रील के चक्‍कर में ठुक जाओगे आप...', वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी कड़ी चेतावनी- Video मचा रहा गदर