'रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप...', वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी कड़ी चेतावनी- Video मचा रहा गदर
वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को एक चेतावनी दी, जो उनके फोटो और वीडियो लेने को बैचेन दिखे। ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी कड़ी चेतावनी
वैभव नई दिल्ली में सम्मान समारोह में शामिल होने आए
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल से बातचीत की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को एक चेतावनी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ नई दिल्ली में आएं थे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान समारोह में होना थी। एयरपोर्ट पर वैभव को कैमरा वालों ने घेर लिया और उनकी फोटो व वीडियो लेने लगे।
15 साल के वैभव ने कैमरा पर्सन को निराश नहीं किया और फोटो खिंचाए। मगर युवा क्रिकेटर ने कैमरा हाथ में लिए मीडिया वालों को सख्त सलाह दी कि आस-पास से गुजर रहे वाहनों से बचे।
वैभव की सलाह वायरल
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में चर्चित नाम बन चुके हैं। वो चाहे जहां भी जाएं, पैपराजी उनके फोटो व वीडियो लेने के लिए उतावले नजर आते हैं। अच्छी बात यह है कि युवा क्रिकेटर कभी इनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते और फोटो खिंचवाते हैं।
वैभव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी से कहा, 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे।' सूर्यवंशी का यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
🔴 VAIBHAV SURYAVANSHI GETS ANGRY ON PAPS 🤯 Vaibhav 🎙️: “Reels ke chakkar mein thok jaaoge tum!” 😭💀 https://t.co/Gj8wcKqO7Z
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुलाकात की और उनकी हौसलाअफजाई की।
इस बीच पीएम मोदी ने युवाओं का जिक्र किया, जो कि वैभव सूर्यवंशी से संबंधित था। पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार एशियन गेम्स में भारत के कई खिलाड़ी 15-17 साल के थे। इतनी युवा उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया। उन्होंने देशवासियों के दिल जीते। यह दिखाता है कि सफलता के लिए उम्र की कोई पाबंदी नहीं है। खेल में अगर युवा उम्र से शुरुआत हो तो यह अतिरिक्त फायदा है।' यह सुनकर वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर मुस्कान थी।
