विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जैक फ्रेजर मैक्गर्क का कत्लेआम, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:28 PM (IST)

जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने 14 गेंदों में फिफ्टी लगाकर ऑस्ट्रेलिया का इतिहास बदल दिया। मगर वो वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकामयाब रहे।

जैक फ्रेजर मैक्गर्क और वैभव सूर्यवंशी

जैक फ्रेजर मैक्गर्क और वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने शनिवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। जैक ने सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जैक ने यह कारनामा वनडे कप मुकाबले में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए किया। जैक ने क्वींसलैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 122 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक भी ठोका। मगर वो वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

जैक का सबसे तेज अर्धशतक

जैक ने एडिलेड में हुए मैच में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) को मिलकर सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बने।

जैक से पहले आधिकारिक मैच में ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चन के नाम था। क्रिस्चन ने साल 2020 में बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में पचासा ठोका था।

वैभव का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

जैक ने तो अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। मगर वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

वैभव ने इसी साल दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास का पन्ना ही बदल दिया था।

बता दें कि आधिकारिक क्रिकेट मैच के किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में मोंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

देश

टीम

गेंद

विरोधी टीम

स्थान

तारीख

वैभव सूर्यवंशी

भारत

इंडिया ए

11

श्रीलंका ए

दांबुला

21 जून 2026

कौशल्या वीररत्ने

श्रीलंका

रागामा

12

कुरुनेगला

कोलंबो

1 नवंबर 2005

थिसारा परेरा

श्रीलंका

एसएल आर्मी

13

ब्लूमफील्ड

पनागोडा

28 मार्च 2021

रोरी क्लेनवेल्ट

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टर्न प्रोविंस

14

क्वाजुलु-नटाल

डरबन

20 मार्च 2011

जैक फ्रेजर मैक्गर्क

ऑस्ट्रेलिया

साउथ ऑस्ट्रेलिया

14

क्वींसलैंड

एडिलेड

17 अक्टूबर 2026

एडम हॉलिओके

इंग्लैंड

सरे

15

यॉर्कशायर

स्कारबोरो

11 सितंबर 1994

सलमान बट

पाकिस्तान

नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान

15

लाहौर ईगल्स

लाहौर

28 मार्च 2009

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट में बल्ले की धार करेंगे तेज

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के दो शब्द वाले पोस्ट ने मचाई तबाही, मौका न मिलने पर छलका दर्द