IND vs NZ 3rd ODI: बारिश ने छीन लिया न्यूजीलैंड से बड़ा मौका, अब नसीब नहीं होगी जीत
हेमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने ...और पढ़ें
-1794292098440_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में खेला जाना तीसरा वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आई जो रुक-रुककर आती रही और इसी के चलते खेलने लायक स्थिति बनता ने देख अंपायरों ने मैच रद करने का फैसला किया। तीन मैचों के बाद भारत पांच वनडे की सीरीज में 2-0 से आगे है।
इस मैच के रद होने से सबसे ज्यादा नुकसान न्यूजीलैंड को हुआ है क्योंकि इस मैच से उसकी सीरीज जीतने की उम्मीदें जिंदा थीं। वह लगातार तीन मैच जीत सीरीज जीत सकती थी, लेकिन अब तीसरा मैच रद होने से उसके पास अब बस सीरीज पर ड्ऱॉ पर खत्म करने का ही मौका है। इसके लिए उसे बाकी के बचे दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, भारत को सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना है।
सिर्फ हुआ टॉस
मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई थी। बारिश कई बार रुकी लेकिन फिर शुरू हो गई जिससे टॉस में देरी हुई। किसी तरह दो घंटे की देरी से नौ बजे टॉस हुआ जिसे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टॉस के कुछ देर बाद फिर बारिश आ गई और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने मैच रद करने का फैसला किया।
बदल जाएगी टीम इंडिया
अब सीरीज के बाकी दो मैच बचे हैं। चौथा मैच 13 नवंबर को माउंट माउंगनुई में खेला जाना है और आखिरी मैच भी यहीं होगा, लेकिन इन मैचों में टीम इंडिया बदल जाएगी। शुभमन गिल कप्तान नहीं रहेंगे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। टीम के कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रवाना हो जाएंगे और नए खिलाड़ी टीम में जुड़ेंगे जो आखिरी दो मैचों में हिस्सा लेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।