IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बारिश बनी आफत, नहीं शुरू हो पा रहा मैच; कवर्स से ढका मैदान
Ind vs NZ Live Match Updates: टीम इंडिया शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजरें तीसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करने पर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज हेमिल्टन में खेला जाना है। इस मैच में भारत की नजरें जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में बढ़त ले ली है और उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक ही जीत चाहिए। वहीं, न्यूजीलैंड के सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। अगर वह यह मैच हार जाती है तो फिर सीरीज जीत नहीं पाएगी।