IND vs NZ: संकटमोचक टॉम ब्लंडल शतक से चूके, आकाशदीप ने खोला 'पंजा'; न्यूजीलैंड की पहली पारी का हुआ अंत
न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई है। टॉम ब्लंडल शानदार शतक लगाने से चूक गए हैं। वहीं आकाशदीप ने पंजा खोला है।
-1795829433503_m.webp)
न्यूजीलैंड की पारी 356 पर सिमटी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन सिमट गई है। टीम को संकट से उबारने वाले टॉम ब्लंडल शतक लगाने से चूक गए। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। आकाशदीप ने पांच विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया।
क्राइस्टचर्च में हो रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन 246/5 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उसने शनिवार को 110 रन जोड़े और ऑलआउट हो गई।
ब्लंडल शतक से चूके
ब्लंडल न्यूजीलैंड के लिए संकटमोचक बनकर उभरे, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने पांचवें विकेट के लिए डैरिल मिचेल के साथ 74 रनों की साझेदारी निभाई थी। मिचेल 36 रन बनाकर आउट हुए थे।
मिचेल के बाद ब्लंडल को ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। दोनों पहले दिन 62 रनों की साझेदारी कर नाबाद लौटे थे। मगर दूसरे दिन फिलिप्स अपने स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए और आउट हो गए।
फिलिप्स के आउट होने के बाद ब्लंडल एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने नाथन स्मिथ के सातवें विकेट के लिए 44 रन जोड़े। वहीं आठवें विकेट के लिए काइल जैमीसन के साथ 33 रनों की साझेदारी की और 9 विकेट के लिए 22 रन जोड़े। ब्लंडल 89 रन बनाकर आउट हुए। 356 के स्कोर तक पहुंचने में ब्लंडल की बहुत बड़ी भूमिका रही।
आकाशदीप ने खोला पंजा
भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। आकाशदीप ने शनिवार को तीन विकेट झटके। उन्होंने नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और मैट हेनरी का विकेट चटकाया। वहीं पहले दिन उन्होंने रचिन रवींद्र और टॉम लैथम को आउट किया था।
आकाशदीप ने 99 रन देकर पांच विकेट झटके। वो न्यूजीलैंड में पंजा खोलने वाले भारत के सिर्फ पांचवें गेंदबाज बने हैं। उनके अलावा, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं वाशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: काइल जेमिसन ने भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका, पडिक्कल को लौटाया पवेलियन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।