विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान, नाथन लॉयन-मार्नस लाबुशेन बाहर; दो नए चेहरों को मिला मौका

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:59 AM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। मार्नस लाबुशेन और दिग्गज स्पिनर नाथन लॉयन को टीम से बाहर कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान

ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को 13 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की। वहीं एक प्लेयर को शेफिल्ड शील्ड के छठे राउंड के बाद टीम में शामिल किया जाएगा।

चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज नाथन लॉयन को टीम से बाहर कर दिया है। इसके अलावा, मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं पैट कमिंस टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

दो नए चेहरों को मौका

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो नए चेहरों को मौका दिया है। जैक क्लेटन और कोरी रिचोचियोली को पहली बार टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है। वो साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कूपर कोनोली दोनों ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। मगर दोनों को ही आगामी सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया है।

लॉयन को क्यों निकाला

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि नाथन लॉयन पिछले कुछ समय से उस तरह का प्रभाव नहीं डाल पाए हैं, जिस तरह की उम्मीद हमें थी। हम यह भी जानते हैं कि उनका रिकॉर्ड असाधारण रहा है और भविष्य में हमारी योजनाओं के लिए उनका अनुभव, ज्ञान और कौशल अब भी बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

लॉयन की गैरमौजूदगी में कोरी रियोचिचोली मुख्य स्पिनर की भूमिका में दिख सकते हैं। कोरी ने अब तक 59 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान वो 205 विकेट चटका चुके हैं।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख

दिन

मुकाबला

स्थान

शुरुआत का समय (भारतीय समयानुसार)

9 - 13 दिसंबर

बुधवार - रविवार

पहला टेस्ट

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ

सुबह 07:50 बजे

17 - 21 दिसंबर

गुरुवार - सोमवार

दूसरा टेस्ट

एडिलेड ओवल, एडिलेड

सुबह 06:00 बजे

26 - 30 दिसंबर

शनिवार - बुधवार

तीसरा टेस्ट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

सुबह 05:00 बजे

4 - 8 जनवरी, 2027

सोमवार - शुक्रवार

चौथा टेस्ट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

सुबह 05:00 बजे

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, कोरी रोचिचियोली, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क (इसके अलावा शेफील्ड शील्ड के छठे राउंड के बाद टीम में एक और खिलाड़ी जोड़ा जाएगा)।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: आकाशदीप ने फिर दिलाई भारत को सफलता, न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह को आखिर हुआ क्या है? घटती रफ्तार और बदलता रन-अप बढ़ा रहा टीम इंडिया की चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।