Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: आकाशदीप ने फिर दिलाई भारत को सफलता, न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा
<p><strong>India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: </strong>न्यूजीलैंड ने पहले दिन के खेल के समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। अब उसकी नजर बड़ा स्कोर करने पर है। वहीं टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।</p>
-1795810526318_m.webp)
भारत बनाम दूसरा टेस्ट दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आज टेस्ट का दूसरा दिन है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों की नजर टीम को 400 के स्कोर के पार ले जाने की कोशिश रहेगी। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज जल्द से जल्द न्यूजीलैंड को समेटना चाहेंगे।