विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने कांपे भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया की हालत पतली

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 11:38 AM (IST)

क्राइस्टचर्च टेस्ट का दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड के नाम रहा जिसने भारतीय बल्लेबाजों का विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया। दिन का अंत होने तक भारत ने अपने छह विकेट खो दिए हैं। 

न्यूजीलैंड ने दिखाया दम

न्यूजीलैंड ने दिखाया दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूरी तरह से अपना दबदबा दिखाया। न्यूजीलैंड ने मुश्किल स्थिति से बाहर निकलते हुए पहली पारी में 356 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और उनका विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया। नतीजा ये रहा कि भारत ने दिन का अंत पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 116 रनों के साथ किया।

ध्रुव जुरैल 45 गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। वॉशिंगटन सुंदर के आउट होते ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और काइल जेमिसन के हिस्से दो-दो विकेट आए हैं।

ब्लंडल शतक से चूके

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 246 रनों के साथ की थी। टॉम ब्लंडल ने 53 और ग्लेन फिलिप्स ने 36 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाया। टीम के खाते में एक ही रन जुड़ा था कि अंशुल कंबोज ने फिलिप्स की पारी का अंत कर दिया। यह बल्लेबाज अपने कल के स्कोर में इजाफा नहीं कर पाया। नाथन स्मिथ ने फिर ब्लंडल का साथ दिया और 45 गेंदों पर 26 रन बनाए। 291 के कुल स्कोर पर आकाशदीप ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेज दिया।

ब्लंडल इस बीच अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें कोई लंबा साथ देने वाला नहीं मिल रहा था। काइल जेमिसन 26 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ब्लंडल भी आउट हो गए। ब्लंडल को गुरनूर बराड़ ने पवेलियन भेजा। इस बल्लेबाज ने 211 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। आकाशदीप ने मैट हेनरी को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी खत्म की। हेनरी ने 25 गेंदों पर 19 रन बनाए। जैकब डफी दो रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से आकाशदीप ने पांच विकेट लिए। कंबोज और बराड़ के हिस्से दो-दो विकेट आए। सुंदर के हिस्से एक विकेट आया।

भारतीय पारी लड़खड़ाई

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच में जिस तरह का खेल दिखाया था उससे लग रहा था कि इस मैच में भी वह अच्छे रन करेंगे, लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही। हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। काइल जेमिसन ने देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। जेमिसन ने उन्हें लैथम के हाथों कैच कराया। वह 17 रनों का ही योगदान दे सके।

केएल राहुल दूसरे छोर पर खड़े थे और गिल के आउट होने के बाद आए ऋषभ पंत से उम्मीद थी कि वह उनका साथ देंगे। दोनों के बीच एक साझेदारी पनप रही थी, लेकिन तभी डफी ने पंत को जेमिसन के हाथों कैच करा भारत को चौथा झटका दे दिया। पंत ने 39 गेंदों पर 23 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। केएल राहुल को भी डफी ने पवेलियन भेजा। वह 80 गेंदों पर 25 रन बना सके। जुरैल और सुंदर की कोशिश थी कि अब भारत को कोई और झटाक नहीं लगे, लेकिन नाथन स्मिथ ने सुंदर को आउट कर ही दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। सुंदर ने 60 गेंदों पर 10 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: छोटी पारी में बहुत बड़ा कमाल कर गए ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स को कर दिया दुखी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जो नहीं चाहता था कोई जसप्रीत बुमराह के साथ वो हो गया, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।