विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: जो नहीं चाहता था कोई जसप्रीत बुमराह के साथ वो हो गया, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल 

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:16 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 10:32 AM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 26 ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। यह उनके करियर में तीसरी बार हुआ है जब उन्होंने इतने ओवर बिना विकेट के फेंके।

जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला विकेट

जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला विकेट 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह की गिनती महान गेंदबाजों में होती है। इस खिलाड़ी के हाथ में जब भी गेंद आती है विकेटों की उम्मीद रहती है और कई बार दाएं हाथ का यह गेंदबाज अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा है। हालांकि, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने वो काम कर दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, खुद बुमराह को भी नहीं।

इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने खराब स्थिति से बाहर निकलते हुए 356 रन बना लिए। भारत की तरफ से आकाशदीप ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए और न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम ब्लंडल ने 89 रनों की पारी खेली।

बुमराह ने क्या कर दिया!

इस पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। यह काम किया बुमराह ने। बुमराह ने इस पारी में 26 ओवर गेंदबाजी की और छह मेडन ओवर फेंकते हुए 49 रन दिए, लेकिन उनके विकेट का कॉलम खाली रहा। इस बात की उम्मीद बुमराह से नहीं की जाती है। उनका नाम भारत को विकेट दिलाना है और यह वह बेहद आसानी से करते हैं, लेकिन हेग्ले ओवल में बुमराह को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला।

यह तीसरी बार है जब बुमराह ने एक पारी में 26 ओवर फेंके, लेकिन उनको विकेट नहीं मिला। इसी के साथ बुमराह के नाम एक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। वह सबसे ज्यादा ओवर बिना विकेट लिए फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं।

नहीं दिखी धार

विकेट लेना और न लेना एक अलग बात है, लेकिन इस मैच में बुमराह अपनी उस लय में नजर नहीं आ रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बुमराह अपने वर्कलोड का काफी ध्यान रखते हैं और इसलिए वह चुनिंदा सीरीजों में ही हिस्सा लेते हैं। फिर भी जब बुमराह इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो हर किसी को हैरानी होती है।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: भारत को लगा करारा झटका, केएल राहुल की पारी का हुआ अंत; आधी टीम इंडिया पवेलियन लौटी  

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में आकाशदीप का 5 अंक वाला संयोग, गेंदबाजों की स्पेशल लिस्ट में लिखवाया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।