IND vs NZ: न्यूजीलैंड में आकाशदीप का 5 अंक वाला संयोग, गेंदबाजों की स्पेशल लिस्ट में लिखवाया नाम
भारतीय गेंदबाज आकाशदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लेकर एक खास लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया है।
-1795835854766_m.webp)
आकाशदीप ने लिए पांच विकेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड को 356 रनों पर ही समेट दिया। एक समय यह स्कोर मुश्किल लग रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाज आकाशदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पांच बल्लेबाजों का शिकार किया।
आकाशदीप ने ही न्यूजीलैंड के निचले क्रम को आउट करने में अहम रोल निभाया। इससे पहले वह पहले दिन मेजबान टीम के बड़े बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज चुके थे। आकाशदीप ने पहली पारी में कुल पांच विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने एक खास लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया है।
न्यूजीलैंड में खोला पंजा
आकाशदीप न्यूजीलैंड में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के कुल पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह काम जहीर खान, ईशांत शर्मा, मदन लाल और जवागल श्रीनाथ ने किया है। जहीर ने न्यूजीलैंड में चार बार फाइव विकेट हॉल पूरा किया। वहीं, ईशांत ने तीन बार न्यूजीलैंड में टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 1983 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे मदन लाल और जवागल श्रीनाथ ने एक-एक बार यह काम किया है।
अब आकाशदीप ने भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टॉम लैथम, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन और मैट हेनरी को अपना शिकार किया। आकाशदीप 31.3 ओवरों में 99 रन देकर पांच विकेट लिए।
ब्लंडल शतक से चूके
न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय चार विकेट के नुकसान पर 110 रन था। यहां से टीम को टॉम ब्लंडल ने संभाला। ब्लंडल ने 211 गेंदों पर 89 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान टॉम लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए। अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 36 रनों का अहम योगदान दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।