IND vs NZ: छोटी पारी में बहुत बड़ा कमाल कर गए ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स को कर दिया दुखी
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में छोटी पारी खेलते हुए भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक छक्कों का बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
-1795842465196_m.webp)
ऋषभ पंत ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर तो नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है।
पंत से उम्मीद थी कि वह मैच के दूसरे दिन शनिवार को मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को संकट से बाहर निकालेंगे, लेकिन जैकब डफी ने उनकी पारी का अंत जल्दी कर दिया। पंत ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का मारा।
स्टोक्स छूट गए पीछे
पंत ने अपनी पारी में जो एक छक्का मारा उसी से उन्होंने स्टोक्स को पीछे कर दिया। स्टोक्स के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड था जो अब पंत के नाम हो गया है। स्टोक्स ने इस चैंपियनशिप में कुल 88 छक्के मारे हैं जबकि पंत के नाम अब 89 छक्के हो गए हैं और वह नंबर-1 बन गए हैं।
हालांकि, स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी भी नंबर-1 हैं और पंत इस मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं। स्टोक्स ने 122 मैचों में 138 छक्के मारे हैं जबकि पंत ने 54 मैचों में अभी तक 109 छक्के लगाए हैं। पंत इस मामले में भी स्टोक्स को पीछे छोड़ सकते हैं।
भारतीय टीम मुश्किल में
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया मुश्किल में है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया। 104 रनों पर ही आधी भारतीय टीम पवेलियन में बैठ गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए हैं और टीम इंडिया का इस स्कोर से पार जाना मुश्किल दिख रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।