Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG 5th Test Highlights: विराट कोहली ने दी जीत की बधाई, इस प्‍लेयर की तारीफ की

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच 5 मैचों की सीरीज अब समाप्‍त हो गई है। सीरीज का आखिरी टेस्‍ट द ओवल के मैदान पर खेला गया। भारत ने इस मुकाबले को 6 रन से जीता।

By Rajat Gupta Mon, 04 Aug 2025 08:08 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच 5 मैचों की सीरीज अब समाप्‍त हो गई है। सीरीज का आखिरी टेस्‍ट द ओवल के मैदान पर खेला गया। भारत ने इस मुकाबले को 6 रन से जीता। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबर पर समाप्‍त हुई।

इंग्‍लैंड टीम को जीत के लिए 5वें दिन 35 रन बनाने थे। वहीं भारतीय टीम को 4 विकेट की दरकार थे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 4 विकेट चटका दिए। 

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए और 23 रन की बढ़त प्राप्‍त की। गिल एंड कंपनी ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्‍लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया। जो रूट और हैरी ब्रूक ने शतक लगाया, लेकिन 367 रन पर ढेर हो गई। मोहम्‍मद सिराज ने 5 और प्रसिद्ध कृष्‍णा ने 4 विकेट लिए।

4 Aug 20258:08:15 PM
India vs England Live Score: विराट कोहली ने दी बधाई

 विराट कोहली ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्‍होंने कहा, टीम इंडिया की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के जज्बे ने हमें यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। सिराज के लिए खास क्रिकेट, जो हमेशा टीम के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं। उनके लिए बेहद खुश हूं।

4 Aug 20257:21:51 PM
India vs England Live Score: हैरी ब्रूक ने की सिराज की तारीफ

 हैरी ब्रूक ने कहा कि मुझे लगा था कि हम आसानी से जीत जाएंगे लेकिन जिस तरीके से मोहम्‍मद सिराज ने गेंदबाजी की, वह इस सफलता का हकदार था। उसने सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और फिनिश भी। ब्रूक ने कहा कि मुझे लगा था कि भारी रोलर फिराये जाने के बाद पिच सपाट होगी, लेकिन बादल होने से गेंद घूम रही थी।

4 Aug 20256:55:50 PM
India vs England Live Score: स्‍टोक्‍स ने कही ये बात

 ओवल में हार के बाद बेन स्‍टोक्‍स ने कहा, "जब आप खेल में हिस्सा नहीं ले पाते, तो यह जाहिर तौर पर हमेशा मुश्किल होता है। एक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह भी 5वें दिन तक चला। दोनों टीमों ने अंत तक लड़ाई लड़ी। बेहद निराशा हुई कि हम जीत हासिल नहीं कर पाए। हमें अपनी टीम पर मुझे गर्व है कि उन्होंने अपना पूरा जोर लगाया।"

4 Aug 20256:10:44 PM
India vs England Live Score: गिल ने की तारीफ

 जीत के बाद कप्‍तान शुभमन गिल ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, जब आपके पास सिराज और कृष्णा जैसे गेंदबाज होते हैं तो कप्तानी आसान होती है।

4 Aug 20255:40:06 PM
India vs England Live Score: डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल में बदलाव

 भारतीय टीम द ओवल में जीत के बाद डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 46.66 है। भारत ने नई डब्‍ल्‍यूटीसी साइकिल में 5 मैच खेले, जिसमें से दो जीते व दो हारे हैं। साथ ही एक मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ है।

4 Aug 20255:21:56 PM
India vs England Live Score: गिल रहे प्‍लेयर ऑफ द सीरीज

 भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्‍होंने 5 मैच की 10 पारियों में 75.40 की औसत और 65.57 की स्‍टाइक रेट से 754 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 4 शतक भी लगाए।

4 Aug 20255:13:01 PM
India vs England Live Score: सिराज रहे प्‍लेयर ऑफ द मैच

 5वें टेस्‍ट के हीरो मोहम्‍मद सिराज रहे। उन्‍होंने दूसरी पारी में 5 और पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। सीरीज में भी सिराज सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्‍होंने 5 मैच में 23 विकेट चटकाए।

4 Aug 20254:56:10 PM
India vs England Live Score: ब्रूक के कैच पर क्‍या बोले सिराज

 जीत के बाद सिराज ने कहा, सच कहूं तो बहुत अच्छा लग रहा है। हम पहले दिन से ही कड़ी टक्कर देना चाहते थे और यह नतीजा देखकर बहुत अच्छा लगा। हमारी योजना थी कि इसे सरल रखा जाए और एक ही जगह पर गेंद डाली जाए।

आज जब मैं उठा तो मुझे विश्वास था कि मैं आज यह कर सकता हूं। अगर मैंने वह कैच ठीक से पकड़ा होता, तो शायद हमें आज यहां आने की जरूरत ही न पड़ती। लेकिन ब्रूक ने वाकई बहुत अच्छा खेला। यह दिल तोड़ने वाला पल था। वह बस मुझे गेंद को बीच में रखने के लिए कह रहे थे। अपने पिता को और यहां तक पहुँचने के लिए की गई आपकी कड़ी मेहनत को याद करो।

4 Aug 20254:43:25 PM
India vs England Live Score: कृष्‍णा ने दिया साथ

 मोहम्‍मद सिराज को दूसरे छोर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा का भरपूर साथ मिला। कृष्‍णा ने इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। पहली पारी में भी उन्‍हें 4 सफलताएं मिली थीं।

4 Aug 20254:39:40 PM
India vs England Live Score: सिराज ने खोला पंजा

 इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में मोहम्‍मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्‍होंने 30.1 ओवर गेंदबाजी की और 104 रन देकर 5 विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्‍होंने 4 विकेट लिए थे।

4 Aug 20254:32:47 PM
India vs England Live Score: भारत ने जीता द ओवल टेस्‍ट

 भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी दिन 4 विकेट चटकाकर भारत को जीत दिला दी। भारतीय टीम ने 5वां टेस्‍ट 6 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 2-2 पर समाप्‍त हुई।

4 Aug 20254:25:47 PM
India vs England Live Score: रोमांच की हदें पार

 भारत को 1 विकेट तो इंग्‍लैंड को 8 रन चाहिए। ऐसे में रोमांच काफी बढ़ गया है। हर बॉल भारत के लिए अहम है। ऐसे में कप्‍तान शुभमन गिल और गेंदबाजों के बीच लगातार चर्चा हो रही है।

4 Aug 20254:11:23 PM
India vs England Live Score: इंग्‍लैंड का 9वां विकेट गिरा

 प्रसिद्ध कृष्‍णा ने इंग्‍लैंड को 9वां झटका दिया। उन्‍होंने जोश टंग को बोल्‍ड कर दिया है। टंग ने कोई रन नहीं बनाया। अब चोटिल क्रिस वोक्‍स मैदान पर आए हैं। भारत को 1 विकेट तो इंग्‍लैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए।

4 Aug 20253:52:45 PM
India vs England Live Score: सिराज ने जिंदा की उम्‍मीदें

 5वें दिन का दूसरा और इंग्‍लैंड का 8वां विकेट गिर गया है। जेमी स्मिथ के बाद सिराज ने जेमी ओवर्टन को पवेलियन भेज दिया है। इंग्‍लैंड का 8वां विकेट गिर गया है। जेमी ने 9 रन बनाए। अब भारत को 2 विकेट तो इंग्‍लैंड को 20 रन की दरकार है।

4 Aug 20253:39:12 PM
India vs England Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

 आखिरी टेस्‍ट के आखिरी दिन की भारत ने शानदार शुरुआत की। भारत को जीत के लिए 4 विकेट चटकाने हैं। दूसरे ही ओवर में सिराज ने जेमी स्मिथ को जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। जेमी ने 2 रन बनाए।

4 Aug 20253:32:57 PM
India vs England Live Score: आखिरी दिन का खेल शुरू

 आखिरी टेस्‍ट के आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है। जेमी ओवर्टन और जेमी स्मिथ मैदान पर आ चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपना अधूरा ओवर पूरा किया। जेमी ओवर्टन ने आते ही बाउंड्री लगाता शुरू कर दी।

4 Aug 20253:20:51 PM
India vs England Live Score: क्रिस वोक्‍स कर सकते बैटिंग

 आखिरी टेस्‍ट में फील्डिंग के दौरान क्रिस वोक्‍स चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्‍होंने पहली पारी में बल्‍लेबाजी भी नहीं की थी। हालांकि, दूसरी पारी में वह चोटिल होने के बाद भी बल्‍लेबाजी करने उतर सकते हैं।

4 Aug 20252:53:59 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: कुछ देर में शुरू होगा एक्‍शन

भारत और इंग्‍लैंड के बीच द ओवल में पांचवें व अंतिम दिन का खेल कुछ देर में शुरू होगा। भारतीय टीम जीत से 4 विकेट दूर है जबकि इंग्‍लैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार है। यह मुकाबला कांटे की टक्‍कर का बना हुआ है। देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत सीरीज बराबर करने में कामयाब हो पाता है या नहीं। 

4 Aug 20252:20:03 PM
IND vs ENG 5th Test Live: जो रूट ने की मोहम्‍मद सिराज की तारीफ

Joe Root said - "I love playing against Mohammed Siraj, he gives his all for his team. He just never gives up".

- Whats your take on this 🤔 #INDvsENG pic.twitter.com/1qgS3l1RC5

— Richard Kettleborough (@RichKettle07) August 4, 2025
4 Aug 20252:00:02 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: मैच की डिटेल्‍स

 भारतीय टीम जीत से चार विकेट दूर है, जबकि इंग्लिश टीम को विजेता बनने के लिए 35 रन की दरकार है। द ओवल में इस समय आसमान बादलों से घिरा हुआ है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। देखना दिलचस्‍प होगा कि मैच समय पर शुरू हो पाता है या नहीं।

4 Aug 20251:19:12 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: मोर्केल ने कृष्‍णा की तारीफ की

 भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्‍णा में सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट गेंदबाज बनने की क्षमता है। मोर्केल ने कहा, प्रसिद्ध को इस दौरे से विश्‍वास मिलेगा। अगर आप पहले मैच से अब तक देखें तो उनकी निरंतरता, लाइन और लेंथ में काफी सुधार हुआ है। वो ऐसे शख्‍स हैं, जिसको लेकर मेरा मानना है कि वो भारत के लिए बहुत अच्‍छे टेस्‍ट गेंदबाज बन सकते हैं।

4 Aug 20251:15:17 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: भारत जीत से 4 विकेट दूर

All eyes on the final day of the final Test 🏟️

England 339/6, need 35 more runs to win#TeamIndia 4⃣ wickets away from victory

Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWNayE#ENGvIND pic.twitter.com/ib6QgGqBnt

— BCCI (@BCCI) August 3, 2025
4 Aug 202512:43:08 PM
India vs England Live Score: गेंदबाजों को मिला आराम

 चौथा दिन का खेल जल्‍दी समाप्‍त हो गया था। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को आराम करने का मौका मिल गया है। 5वें दिन वह एक बार फिर जोर लाएंगे और इंग्‍लैंड की पकड़ से मुकाबले को छीनने की कोशिश करेंगे।

4 Aug 202512:42:52 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: भारत को 4 विकेट की दरकार

 भारतीय टीम को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो हर हाल में 4 विकेट चटकाने होंगे। वहीं इंग्‍लैंड को सीरीज जीतने के लिए सिर्फ 35 रन ही बनाने हैं। इंग्‍लैंड टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का चौथा टेस्‍ट ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ था।

4 Aug 202512:42:34 PM
IND vs ENG 5th Test Live scores: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। लंदन के द ओवल मैदान पर भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्‍ट का आज आखिरी दिन है। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां मिलने वाली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us