IND vs ENG 1st Test Day 2 Live Score: 18 गेंदों में भारत ने खोए 3 विकेट, इंग्लैंड ने की वापसी, दूसरा सेशन शुरू
<p>IND vs ENG live Blog: रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतरी है। मैच के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक ठोके। </p>

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st Test Day 2 Live update: लीड्स टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। यशस्वी जायसवाल ने भी शतकीय पारी खेली। बेन स्टोक्स को दो विकेट मिले।
पहले सत्र में भारत ने 92 रन बनाए थे और दो विकेट खोए थे। यशस्वी और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। लेकिन इंग्लैंड ने 25वें और 26वें ओवर में दो विकेट लेकर पहले सत्र का सकारात्मक अंत किया था। लेकिन दूसरे सत्र में भारत ने मेजबान टीम को बिल्कुल मौका नहीं दिया।
यशस्वी जायसवाल ने 101 रन और केएल राहुल ने 42 रन की पारी खेली। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। जायसवाल और गिल के बीच 129 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत कोई विकेट नहीं खोया।
India vs England: टीम इंडिया का स्कोर 400 पार
96वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने बशीर पर छक्का मार भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। पंत इसी के साथ अपने शतक के करीब भी पहुंच गए हैं।
IND vs ENG Live Score Day 2: भारत की दमदार शुरुआत
दूसरे दिन गिल और पंत ने भारत को दमदार शुरुआत दी है। दोनों ने वहीं से खेल की शुरुआत की है जहां से कल खत्म की थी। भारतीय टीम 400 रनों के करीब पहुंच चुकी है। गिल और पंत टीम को एक विशाल स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज दूसरे दिन के खेल में अभी तक नाकाम ही साबित हुए हैं।
IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन होगा डबल धमाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस दिन डबल धमाल की उम्मीद है। नए कप्तान शुभमन गिल से दोहरे शतक की आस है तो वहीं उप-कप्तान पंत से शतक की उम्मीदें हैं।