विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, टीम इंडिया में कुलदीप की एंट्री

Published: Sat, 25 Oct 2025 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2025 08:09 AM (IST)

IND vs AUS Live Score:पहले से ही सीरीज अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलिया पूरी कोशिश में होगी कि वह तीसरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. IND vs AUS Live Score: साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया

  2. IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे

  3. IND vs AUS Live Score: रोहित और कोहली पर नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज तीसरे वनडे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना हर एक दांव लगाकर जीत हासिल करना चाहेगी। गिल नहीं चाहेंगे कि बतौर कप्तान वह अपनी पहली वनडे सीरीज में बिना एक भी जीत लिए जाएं।

इस मैच पर सभी की नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताय गया था कि ये विराट कोहली और रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज होगी। कोहली ने अभी तक इस सीरीज में खाता तक नहीं खुला है। रोहित ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया है।