विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में इंडिया का किया सूपड़ा साफ, ताहलिया मैकग्राथ रहीं जीत की रियल हीरो

Published: Sun, 11 Aug 2024 03:47 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई महिला-ए टीम ने भारतीय महिला-ए टीम को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 7 विकेट से मात दी और ...और पढ़ें

IND-A W vs AUS-A W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ
IND-A W vs AUS-A W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम ने भारत को तीसरे टी20 में 7 विकेट से रौंदा
  2. ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम ने टी20 सीरीज में भारत का किया सूपड़ा साफ
  3. ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम की जीत की रियल हीरो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women-A vs Australia Women-A Team: ऑस्ट्रेलियाई महिला-ए टीम ने भारतीय महिला-ए टीम को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 7 विकेट से मात दी और इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच को 5 रन और दूसरा मैच को 8 विकेट से जीता था। वहीं, तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 121 रनों का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ताहलिया मैकग्राथ की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।

IND-A W vs AUS-A W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ

दरअसल, तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई-ए महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तीसरे टी20 मैच में इंडिया-ए महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। टीम की तरफ से प्रिया पुनिया 11 रन पर आउट हुईं, जबकि श्वेता सहरावत 15 रन बनाकर आउट हुई। किरण नवगिरे ने 20 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के शामिल रहे।

वहीं, 121 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहलिया मैकग्रा ने बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने 22 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों से नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई महिला-ए टीम ने सिर्फ 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2024 Test Series: ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया करेगी स्पेशल अभ्यास, BCCI ने लिया फैसला

ताहलिया मैकग्राथ ने चार्ली नॉट (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन भी जोड़े। सलामी बल्लेबाज विल्सन (26 गेंद पर 39 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का) ने भी पारी खेली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।