विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs SL-A: गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की 'लुटिया', श्रीलंका ने भारत को हराकर तोड़ा चैंपियन बनने का सपना

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया का चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी की वजह से एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए को श्रीलंका-ए के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंडिया-ए ने 317 रन बनाए थे, जिसके श्रीलंकाई टीम ने आसानी से 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।

भारत ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की थी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े थे। हालांकि, मध्य क्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया। अंत में शाहबाद अहमद ने अर्धशतक लगाकर भारत को 300 के पार पहुंचाया लेकिन ये स्कोर गेंदबाज डिफेंड नहीं कर पाए, जिसकी वजह से तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारत की पारी

श्रीलंका-ए के विरुद्ध अच्छी शुरुआत करने के बाद भारत-ए के बल्लेबाज लड़खड़ा गए। अभिषेक शर्मा (78), कप्तान तिलक वर्मा (53), और शाहबाज अहमद (नाबाद 54) की शानदार पारी की मदद से भारत-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए के विरुद्ध आठ विकेट पर 317 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अहमद ने 48 गेंदों में चार छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने तनुष कोटियान (28) के साथ सातवें विकेट के लिए 73 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत-ए को छह विकेट पर 235 रन की मुश्किल स्थिति से उबारकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले कप्तान तिलक वर्मा (53) और अभिषेक शर्मा (78) के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी। दोनों बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर की नींव रखी थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारत की रन गति प्रभावित हुई।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की साझेदारी

अभिषेक ने 63 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाए। वहीं, तिलक ने 66 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। इससे पहले प्रारंभिक बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की थी। भारत को वैभव सूर्यवंशी (40) और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

वैभव को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने किया परेशान

पिछले मैच में रिकॉर्ड 204 रन बनाने वाले सूर्यवंशी को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इस बार खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाजों ने लगातार वाइड और फुल लेंथ गेंदें डालकर उन्हें बांधे रखा। आखिरकार वह छोटी गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। जनिथ लियानागे की गेंद पर लसित क्रूसपुल्ले ने उनका कैच लपका। इसके बाद तिलक और अभिषेक ने पारी को संभाला। दोनों ने खराब गेंदों पर चौके लगाए और स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन गति बनाए रखी। अभिषेक 22वें ओवर में लाहिरू समरकून की धीमी गेंद को समझ नहीं पाए और लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे।

सिनेथ जयवर्धने ने जड़ा शतक

भारत के द्वारा 318 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 85 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाजों ने शर्मनाक गेंदबाजी की। सिनेथ ने भारत के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा फिर 62 गेंदों पर शतक ठोक दिया। उन्होंने 70 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे।

लसिथ क्रूसपुले ने भी जड़ा सैकड़ा

जयवर्धने के आउट होने के बाद लसिथ क्रूसपुले ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शतक लगाया। क्रूसपुले ने 107 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन छक्के लगाए। शाहबाज ने, जब जयवर्धने को अपना शिकार बनाया, तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया वापसी कर सकती है लेकिन क्रूसपुले ने भारत को मौका नहीं दिया और अपनी टीम को मुकाबले में आगे रखा।

श्रीलंका-ए ने जीता मुकाबला

क्रूसपुले के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मदुष्का ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाज 58 रनों की पारी खेली। कप्तान पवन रत्नायके ने भी उनका पूरा साथ दिया और 16 गेंदों पर 31 रन तेजी से बनाए। इसी के साथ श्रीलंका ने आठ विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने आखिरी बार 2013 में एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम किया था और 13 साल बाद भी ये सूखा समाप्त नहीं हुआ।

 यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: भारत की हार के 5 'विलेन', जिनकी गलतियों से हाथ से फिसला फाइनल का टिकट

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A Semi-Final Live: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को किया शर्मसार, 13 सालों का सूखा खत्म नहीं कर पाई टीम इंडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।