IND-A vs SL-A: भारत की हार के 5 'विलेन', जिनकी गलतियों से हाथ से फिसला फाइनल का टिकट
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार में गेंदबाज सबसे बड़े गुनहगार साबित हुए।

भारत की हार के 5 गुनहगार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में गुरूवार को भारत को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 318 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका ने आसानी से 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
श्रीलंका की जीत के हीरो दोनों ही सलामी बल्लेबाज रहे। लसिथ क्रूसपुले (112) और सिनेथ जयवर्धने (105) रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने ओपनिंग पार्टनरशिप से ही भारतीय टीम को मैच से बाहर कर दिया। श्रीलंका ने इसी के साथ फाइनल में जगह बना ली।
भारत की हार में गेंदबाज सबसे बड़े गुनहगार साबित हुए। वो 318 के स्कोर के लक्ष्य को पाने में नाकामयाब रहे। वहीं भारतीय टीम अच्छी शुरूआत के बाद और भी बड़ा स्कोर श्रीलंका के सामने खड़ा कर सकती थी।
भारत की हार के गुनहगार
हर्षित राणा: भारतीय टीम की गेंदबाजी यूनिट में हर्षित सबसे अनुभवी गेंदबाज थे। उनपर टीम को अच्छी शुरूआत देने का दारोमदार था। मगर वो इसमें नाकामयाब रहे। उन्होंने सात ओवर में 61 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट झटके।
अर्शद खान: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए ये मैच बेहद निराशाजनक रहा। अर्शद ने सिर्फ चार ओवर में ही 46 रन लुटा दिए। इसके बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी ही नहीं दी गई।
तनुष कोटियान: पिच से स्पिनर्स को थोड़ी-बहुत मदद मिल रही थी। मगर कोटियान इसका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने सिर्फ 6 ओवर में 48 रन दे दिए थे। उनके हाथ एक भी विकेट नहीं आया।
हर्श दुबे: बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को निराश किया। हर्श बीच के ओवर में भारत को विकेट दिलाने में नाकामयाब रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया। उन्होंने 10 ओवर में 56 रन दिए और एक विकेट भी नहीं ले पाए।
तिलक वर्मा: भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने 53 रनों की पारी खेली। मगर वो बहुत गलत समय पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई। भारत ने लगातार तीन विकेट गंवा दिए। जहां भारत 350 के ऊपर रन बना सकता था। वहीं तिलक के आउट होने के बाद टीम इंडिया 317 रन पर ही रूक गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।