विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: बारिश के कारण ड्रॉ हुआ तीसरा टेस्ट, बुमराह और जडेजा को नहीं मिला अभ्यास का मौका

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:21 AM (IST)

भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया, जिससे जसप्रीत बुमराह और रवींद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बारिश के कारण तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ

  2. बुमराह और जडेजा को अभ्यास का मौका नहीं मिल सका

  3. यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर फॉर्म हासिल की

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेला जा रहा तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्ऱॉ पर खत्म हो गया। तीसरे और चौथे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका और मैच बिना नतीजे के समाप्त हो गया। दूसरे दिन जब खेल रुका था तब न्यूजीलैंड-ए का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 36 रन था। तीसरे दिन भी बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और चौथे दिन मंगलवार को भी यही हुआ।

इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 464 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड-ए की पारी आई, लेकिन सिर्फ 14 ओवरों का खेल ही हो सका। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय गेंदबाजों का नुकसान

यह मैच भारत के मुख्य गेंदबाजों के लिए अभ्यास का अच्छा मौका था जो उनके हाथ से चला गया। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा इस मैच में खेल रहे थे और इन सभी की कोशिश 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अपनी लय हासिल करने की थी। हालांकि, बारिश के कारण इन सभी को यह मौका नहीं मिल सका।

बुमराह ने सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी की जिसमें 11 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले पाए। वहीं, कृष्णा ने पांच ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट लिए। जडेजा को गेंदबाजी का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला।

बल्लेबाजों ने किया अभ्यास

हालांकि, टीम के बल्लेबाजों को अभ्यास का अच्छा समय मिल गया। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जमाया और 107 रनों की पारी खेली। जायसवाल शुरुआती तीन पारियों में बुरी तरह से फेल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार दो शतक जमा अपनी फॉर्म हासिल की जो भारत के लिए अच्छा संकेत है। साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल ने भी तीन अभ्यास मैचों में जमकर बल्लेबाजी की।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बारिश ने फिर दी दस्तक, घट सकते हैं ओवर; मैच शुरू होने में होगी देरी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने बनाया जबरदस्त प्लान, तीन तेज गेंदबाज कराएंगे बल्लेबाजों को खास तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।