विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: बारिश के कारण नहीं हो सका तीसरे दिन का खेल, बुमराह और कृष्णा का हो गया नुकसान

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:49 PM (IST)

भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। इससे जसप्रीत ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह का हो गया नुकसान

जसप्रीत बुमराह का हो गया नुकसान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश ने काफी परेशान किया और इसी के कारण आज सोमवार को दिन का खेल नहीं हो सका। तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

न्यूजीलैंड-ए ने दूसरे दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 36 रनों के साथ किया था। तीसरे दिन भी यही स्कोर रहा। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट नाबाद 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों से गया मौका

तीसरे दिन बारिश के कारण खेल न होने का नुकसान भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को हुआ। दोनों ही लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज के लिहाज से काफी अहम होंगे। यह टेस्ट मैच इन दोनों की तैयारी के लिए अहम है। टेस्ट सीरीज से पहले इन दोनों का लय में आना भारत के लिए जरूरी है। दोनों के पास मैच टाइम की कमी है और यह मैच इन दोनों को इसी कमी को पूरा करने का मौका देगा। हालांकि, अभी चौथा दिन बाकी है और इस दिन दोनों अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

दूसरे दिन बुमराह ने छह ओवर फेंके थे, लेकिन विकेट नहीं ले पाए थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया था।

अभी तक का हाल

इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 464 रनों पर घोषित की थी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 102 रनों की पारी खेली थी। वहीं साई सुदर्शन ने 88 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 81 रन बनाए थे। कप्तान ध्रुव जुरैल ने 95 गेंदों पर 71 रन बनाए। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Weather Report: बारिश बनेगी टीम इंडिया की परेशानी, न्यूजीलैंड के पास से चला जाएगा बड़ा मौका!

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हार की कगार पर खड़ी न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, दो खिलाड़ी हुए बाहर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।