IND vs NZ 3rd ODI Weather Report: बारिश बनेगी टीम इंडिया की परेशानी, न्यूजीलैंड के पास से चला जाएगा बड़ा मौका!
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे पर बारिश ...और पढ़ें

हेमिल्टन में होना है तीसरा वनडे मैच
HighLights
भारत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 2-0 से आगे
हैमिल्टन में तीसरे वनडे पर बारिश का खतरा
बारिश से भारत की सीरीज जीत पर असर संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर बढ़त ले ली है। अब तीसरा मैच हेमिल्टन में खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शुरुआती दोनों मैचों में बारिश हुई, लेकिन किसी तरह मैच पूरा हुआ था पर तीसरे मैच में इसकी संभावनाएं कम नजर आ रही हैं।
भारत के लिए तीसरा मैच काफी अहम है क्योंकि भारत को अगर तीसरे मैच में जीत मिलती है तो फिर सीरीज उसके नाम हो जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए अपने आप को सीरीज में बनाए रखने का यह आखिरी मौका है। अगर यह मैच बारिश के कारण रद होता है तो फिर न्यूजीलैंड सीरीज नहीं जीत पाएगी, वह ज्यादा से ज्यादा बराबरी कर पाएगी।
बारिश बनेगी विलेन
तीसरा मैच हेमिल्टन के सेडन पार्क में होना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमिल्टन में मैच वाले दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी जिससे मैच में देरी भी होगी और रद होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। हेमिल्टन में सुबह से बारिश शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तड़के सुबह 4-5 बजे के तकरीबन 70 प्रतिशत बारिश शुरू होने की संभावना है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी और शाम तक रुक-रुककर बारिश होने की आशंका है जिससे मैच के रद होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
हालांकि, मैच न्यूजीलैंड के समयानुसार दिन में तीन बजे शुरू होगा और बारिश के अनुमान के मुताबिक इसमें देरी होना तय है, लेकिन देखना यह होगा कि मैच हो पाता है या नहीं और अगर होता भी है तो कितने ओवरों का होता है।
भारत के लिए अहम मैच
टी20 सीरीज में भी भारत ने शुरुआती तीनों मैच जीत सीरीज अपने नाम की थी और फिर आखिरी दो मैच न्यूजीलैंड ने जीते थे। वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम तीसरे मैच में ही सीरीज अपने नाम करने की फिराक में होगी। बस बारिश उसकी राह में बाधा न बने तो यह काम आसान हो सकता है। न्यूजीलैंड भी नहीं चाहेगी की बारिश के कारण मैच रद हो क्योंकि इससे वह सीरीज अपने नाम नहीं कर पाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।