विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे रोहित शर्मा, इतिहास रचने से सिर्फ इतने दूर हैं 'हिटमैन'

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:56 PM (IST)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम वनडे इतिहास के सबसे महान प्लेयर्स में आता है। वो वनडे में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित अब छक्कों का भी एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने के बेहद नजदीक हैं।

रोहित इस समय वनडे और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। मगर वो 17 छक्के लगाते ही वनडे में एक नया कीर्तिमान रच देंगे।

17 छक्के लगाते ही वनडे में बनेगा एक नया विश्व रिकॉर्ड

रोहित के नाम इस समय वनडे क्रिकेट में 383 छक्के हैं। रोहित अगर सिर्फ 17 छक्के लगा देते हैं तो वो वनडे इतिहास में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित के वनडे के रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि आज के समय पर टीमें ज्यादा से ज्यादा टी20 मैच खेल रही हैं। ऐसे में 400 के आंकड़े तक पहुंचना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होगा।

24 छक्के लगाते ही छू लेंगे 700 का आंकड़ा

रोहित ने पहले ही टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल संन्यास ले लिया है। वो अब सिर्फ वनडे खेलते हुए दिखते हैं। ऐसे में अगर वो आने वाले मैचों में 24 छक्के जड़ देते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 छक्के पूरे कर लेंगे।

रोहित से पहले किसी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्कों का आंकड़ा भी नहीं पार किया है। रोहित के पास अब 700 छक्कों का भी महारिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

क्या इसी साल रिकॉर्ड कायम करेंगे रोहित?

रोहित इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। पहले दो मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा है। हालांकि, अभी भी उनके पास तीन वनडे मैच बचे हुए हैं।

इसके अलावा, रोहित को इस साल तीन और वनडे श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं, जिसका मतलब है कि रोहित के पास छक्कों का महारिकॉर्ड कायम करने के लिए कुल 6 मैच हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि रोहित इसी साल ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दें।

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: केवम हॉज के शतक से ड्राइविंग सीट पर वेस्टइंडीज, मुश्किल में बांग्लादेश; आखिरी दिन सिलहेट में दिखेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से रौंदा, हमजा जहूर रहे जीत के हीरो

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।