Ind U19 vs Pak U19 Live Score: अर्जुन राजपूत अकेले कर रहे पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई, शतक के बेहद करीब
India vs Pakistan Live Match Updates: भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच आज एशिया कप का मुकाबला हो रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमें आज अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है और अब उनकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम पिछले संस्करण में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता करना चाहेगी। भारत ने शुक्रवार को नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने 128 रन का लक्ष्य महज 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने मेजबान यूएई को नौ विकेट से हराया। पाकिस्तान ने 225 रन का लक्ष्य 37.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।