IND vs NZ: हार की कगार पर खड़ी न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, दो खिलाड़ी हुए बाहर
भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो प्रमुख ...और पढ़ें

लॉकी फर्ग्यूसन की चोट नहीं हुई ठीक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच में न्यूजीलैंड को दो झटके लगे हैं। टीम के दो गेंदबाज बीच सीरीज में से बाहर हो गए हैं। तूफानी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, ब्लेयर टिकनेर सात दिन के स्टैंड डाउन पीरियड के कारण बाहर हो गए हैं।
टिकनेर को वेलिंग्टन वनडे में हेलमेट में गेंद लग गई थी और इसी कारण उनको इस दौर से गुजरना होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात की जानकारी दी है। मेजबान टीम अभी सीरीज में 0-2 से पीछे है। यहां से अगर वह एक और मैच हार जाती है तो सीरीज भी गंवा बैठेगी।
फर्ग्यूसन नहीं हुए फिट
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि फर्ग्यूसन को पिंडली में चोट लग गई थी जिससे वह पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसी के चलते वह आखिरी दो वनडे मैचों से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, टिकनेर को वेलिंग्टन में कनकशन के नियम के तहत बाहर जाना पड़ा था। उनकी जगह मैट फिशर को बीच मैच में टीम में शामिल किया गया था। टिकनेर आईसीसी के नियम के तहत सात दिन के स्टैंड डाउन पीरियड से गुजरेंगे। इसी कारण वह अगले दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। आखिरी दो वनडे के लिए टीम में शामिल किए गए क्रिस्टियन क्लार्क को टिकनेर की जगह अगले मैच के लिए टीम में जोड़ा गया है।
मैट हेनरी की हो सकती है वापसी
वहीं, मैट हेनरी चौथे वनडे में वापसी कर सकते हैं। उनको सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास के दौरान डेवन कॉन्वे से टक्कर के कारण चोट लग गई थी। इससे पहले वह चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। चौथे वनडे में उनकी संभावना बनती दिख रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।