विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फील्डिंग के दौरान फैंस ने विराट की तरफ फेंका प्लास्टिक बैट, 'किंग कोहली' को आया गुस्सा! Video

Published: Sun, 08 Nov 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त कुछ फैंस ने विराट कोहली की तरफ प्लास्टिक बैट फेंका, जिस पर दिग्गज बल्लेबाज नाराज दिखे।

विराट कोहली दिखे नाराज

विराट कोहली दिखे नाराज

HighLights

  1. विराट कोहली की तरफ फैंस ने फेंका प्लास्टिक बैट

  2. विराट कोहली फैंस से दिखे नाराज

  3. भारत ने जीत था दूसरा वनडे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनकी तरफ ऑटोग्राफ लेने के लिए प्लास्टिक बैट फेंक रहे हैं। फील्डिंग के दौरान फैंस की ओर से की गई इस हरकत से कोहली खुश नहीं दिखे।

कोहली ने इस दौरान प्लास्टिक बैट उठाकर मैदान से बाहर किया। इसके बाद उन्होंने फैंस की तरफ इशारा करते हुए उनके इस बर्ताव पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

 

छोटी सी पारी में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ गए कोहली

कोहली का प्रदर्शन दूसरे मैच में निराशाजनक रहा। वो सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मगर इस छोटी सी पारी में कोहली ने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ एक रन की जरुरत थी। कोहली ने इस दौरान दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पोंटिंग को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैचों में 45.83 के औसत से 1971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और छह शतक लगाए। वहीं कोहली को पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 38 पारियां लगीं। कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1978 रन हो गए हैं।

भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

भारतीय टीम ने दूसरा वनडे डीएलएस मेथड की वजह से चार रन से जीता। बारिश की वजह से मुकाबला 47 ओवर का हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी मुश्किल में फंस गई थी। मगर केएल राहुल की सूझ-बूझ भरी पारी ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राहुल 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारतीय पारी के 26 ओवर बाद बारिश दोबारा आ गई। इसके बाद मुकाबला शुरू ही नहीं हुआ। डीएलएस के मुताबिक भारत चार रन आगे था। इस वजह से उसे मैच का विजेता घोषित कर दिया गया। भारत ने इसी के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19 Live Score: गेंदबाजों ने कराई मैच में भारत की वापसी, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

यह भी पढ़ें- 'मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में होना चाहिए था', 'लाला' के संन्यास के बाद आया रवि शास्त्री का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।