विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ILT20 2026: सुपर ओवर में रोमांच की सारी हदें हुई पार, आखिरी गेंद तक गया मैच; निकोलस पूरन ने इस तरह MI को दिलाई जीत-VIDEO

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:49 AM (IST)

इंटरनेशनल लीग टी20 2026 में एमआई अमीरात्स और डिजर्स वाइपर्स के बीच मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, जहां निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

निकोलस पूरन ने दिलाई एमआई को जीत

निकोलस पूरन ने दिलाई एमआई को जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2026 में शनिवार को रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। एमआई अमीरात्स और डिजर्ट वाइपर्स के बीच मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, जहां बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर एमआई को जीत दिला दी।

एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में कुसल परेरा और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की वजह से 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। परेरा ने आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 76 रन जड़े। वहीं पूरन ने तीन चौकों और आठ छक्कों की बदौलत 57 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली।

तनवीर की वजह से सुपर ओवर में पहुंचा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइपर्स के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। उनके लिए सबसे बड़ी 42 रनों की पारी फखर जमान ने खेली। एक समय ऐसा था कि वाइपर्स के हाथ से मैच निकल भी गया था।

वाइपर्स को आखिरी दो गेंदों में 11 रनों की जरूरत थी। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये रन बनाना आसान नहीं होता। मगर जहूर खान की गेंद पर खुजाइमा तनवीर ने पहले छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई करा दिया। तनवीर ने 5 गेंदों में 14 रन बनाए। वाइपर्स ने 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे।

सुपर ओवर में दिखा गजब रोमांच

सुपर ओवर में वाइपर्स पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। एमआई की ओर से ओवर क्रिस जॉर्डन डाल रहे थे। जॉर्डन ने दूसरी ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर का विकेट चटका दिया।

टॉम करन ने छठी गेंद पर चौका लगाया, जिसकी वजह से वाइपर्स ने सुपर ओवर में एमआई के लिए 8 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए एमआई की ओर से कायरन पोलार्ड और शेरफेन रदरफोर्ड आए। तनवीर ने गेंदबाजी करते हुए शुरूआती चार गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड का विकेट चटकाकर एमआई को मुश्किल में डाल दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पूरन आए। एमआई को मैच जीतने के लिए आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी। तनवीर ने पूरन को फुलटॉस गेंद डाल थी, जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज ने डीप-मिडविकेट पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

 

 

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: जुरेल-आकाशदीप ने पारी को संभाला, भारत ने फॉलोऑन बचाया

यह भी पढ़ें- BCCI ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए किया टीम का एलान, भाविका को सौंपी कप्तानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।