BCCI ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए किया टीम का एलान, भाविका को सौंपी कप्तानी
बीसीसीआई ने शनिवार को अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टीम की कमान भाविका अहिरे को सौंपी गई है।

भाविका को मिली कप्तानी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। फॉर्म में चल रही महाराष्ट्र की विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहिरे यूएई में होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत की कप्तान होंगी। अहिरे ने वडोदरा में पहले टी-20 मैच में नाबाद 63 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया।
हरफनमौला उमा काशवी को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध दो मैचों में पांच विकेट लिए। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
भाविका अहिरे (कप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, इश्वरी अवासरे, दीया यादव, श्रेयस चव्हाण, समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, ए परमार, अनादी तागडे, पलक सिंह।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कैच ड्रॉप, खराब शॉट और उम्मीदें ध्वस्त; भारतीय खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन से बिखरता WTC फाइनल का सपना
यह भी पढ़ें- Mushfiqur Rahim ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का समय कर लिया तय, बदल जाएगा बांग्लादेश का टेस्ट इतिहास