विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mushfiqur Rahim ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने का समय कर लिया तय, बदल जाएगा बांग्‍लादेश का टेस्‍ट इतिहास

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:31 PM (IST)

बांग्‍लादेश के लिए सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट मैच खेलने वाले मुशफिकुर रहीम अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच फरवरी 2027 में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलेंगे।

मुशफिकुर रहीम

मुशफिकुर रहीम

HighLights

  1. मुशफिकुर रहीम फरवरी 2027 में टेस्‍ट से लेंगे संन्‍यास

  2. बीसीबी अध्‍यक्ष ने रहीम के संन्‍यास की जानकारी दी

  3. रहीम पहले ही टी20 और वनडे प्रारूप से संन्‍यास ले चुके हैं

आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश के सबसे सफल टेस्ट रन-स्कोरर और सबसे अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम 2027 में अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

इस बात की पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने ढाका में बोर्ड के मुख्यालय में की। उन्होंने बताया कि मुशफिकुर ने कुछ दिन पहले फोन पर उन्हें अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी थी।

तमीम ने बताया कि उन्होंने मुशफिकुर से खुद इस बात की घोषणा करने के लिए कहा था, लेकिन क्रिकेटर ने उनसे अपनी ओर से यह बात बताने का अनुरोध किया। इंग्लैंड की टीम अगले साल फरवरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।

यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज पहले ही टी-20 और वनडे से संन्यास ले चुके हैं और अब वे टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 7062 रन बनाए हैं। साथ ही, वे इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा मैच (108 मैच) खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

यह भी पढ़ें- BAN vs IRE: 100वें टेस्ट में मुश्फिकुर रहीम का ऐतिहासिक कारनामा, सचिन-विराट भी रहे बांग्‍लादेशी प्लेयर से पीछे

यह भी पढ़ें- Virat Kohli सहित इन 9 क्रिकेटर्स ने साल 2025 में क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 खिलाड़‍ियों ने सभी प्रारूपों से लिया संन्‍यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।