Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: संकटमोचक ध्रुव जुरेल ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 के पार
<p><strong>India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: </strong>भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसने दूसरे दिन 116 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।</p>

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम का दूसरे दिन प्रदर्शन खराब रहा था। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 41 रन बनाने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। भारत अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है।